फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   throw the young man into the well in mirzapur

मिर्जापुरः युवक को पीटकर किया बेहोश, मरा समझकर कुएं में फेंककर भागे

Fri, 10 Jul 2020 09:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2020 09:33 PM IST
विज्ञापन
throw the young man into the well in mirzapur
कछवां। थाना क्षेत्र के बरैनी गांव में शुक्रवार सुबह खेत में धान की रोपाई को लेकर किसान की एक पक्ष ने जमकर पीटाई कर दी। किसान बेहोश हो गया तो विपक्षी किसान को मरा समझकर गांव के ही एक बगीचे के कुएं में फेंककर भाग गए। सुबह परिजनों ने खोजबीन की तो कुएं से चीखने की आवाज सुनाई दी। लोगों ने युवक को कुएं से निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया। परिजनों ने कछवां थाने में दो लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

क्षेत्र के बरैनी गांव निवासी लव प्रसाद सिंह ने बताया कि उसका गांव के बारीपुर में ही खेत है। जहां भोर में मेरा भाई कुश प्रसाद सिंह पुत्र शिव सिंह धान की रोपाई करवाने गए थे। इस दौरान बारीपुर के लोगों ने धान लगाने से मना कर दिया। कहा कि पहले हमारे खेत में महिलाएं धान लगाएगी। इसके बाद तुम्हारे खेत में धान लगेगा। इस पर दोनों लोगों से कहासुनी हो गई। नौबत मारपीट तक पहुंच गई। दोनों ने घर से लाठी लाकर 30 वर्षीय कुश प्रसाद सिंह की पिटाई की। जब वह बेहोश हो गया तो उसे मरा समझ कर कुएं में फेंककर भाग गए। शुक्रवार सुबह वहां से गुजर रहे किसानों ने युवक के कराहने की आवाज सुनी। उन्होंने युवक को कुएं से बाहर निकाला और उनके परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने गंभीर हालत में युवक को पहले कछवां सीएचसी में भर्ती कराया। जहां डाक्टरों ने उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया। मंडलीय अस्पताल से उसे वाराणसी बीएचयू के लिए रेफर कर दिया गया। कुश की हालत गंभीर बनी हुई हैं। परिजनों ने थाने में तहरीर दी है। इस घटना के बाद से दोनों पक्षों में तनावपूर्ण स्थिति बनी है। थानाध्यक्ष मनोज सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपितों पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed