फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Three members of the gang selling fake papers to candidates arrested

Mirzapur News: अभ्यर्थियों को फर्जी पेपर बेचने वाले गैंग के तीन सदस्य गिरफ्तार

Tue, 20 Feb 2024 02:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Feb 2024 02:50 AM IST
विज्ञापन
Three members of the gang selling fake papers to candidates arrested
जिगना। पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों को फर्जी प्रश्न पत्र दिखाकर पैसा वसूलने वाले गैंग के चार सदस्यों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उनके पास से पैसा, मोबाइल व फर्जी प्रश्नपत्र बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

पुलिस भर्ती परीक्षा में साल्वर और नकल माफिया पर कार्रवाई के लिए गठित एसटीएफ ने कुछ संदिग्ध लोगों को पकड़ कर जिगना थाने की पुलिस को सौंपा दिया था। पुलिस ने उनसे पूछताछ की। पूछताछ में पता चला कि गैंग के कुछ लोगों ने पुलिस भर्ती परीक्षा का प्रश्नपत्र उपलब्ध कराने का दावा कर पैसा लिया। अभ्यर्थियों को कूटरचित प्रश्नपत्र दिखाकर यह बताया कि यही असली प्रश्नपत्र है। इसके बाद पुलिस ने कूटरचित प्रश्नपत्र तैयार कर अभ्यर्थियों से पैसा वसूलने वाले गैंग के चार सदस्यों नयेपुर निवासी अनिल कुमार, विष्णु उर्फ राजा, मनिकठी निवासी परमात्मा उर्फ टीटी, राजू उर्फ राजीव तिवारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। थानाध्यक्ष चंद्रप्रकाश पांडेय ने बताया कि अनिल कुमार, परमात्मा और विष्णु को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों से पैसा लेकर देने वाला फर्जी प्रश्नपत्र के अलावा 8950 रुपये और तीन मोबाइल फोन मिले हैं। राजू तिवारी फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। सीओ लालगंज शैलेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि कूटरचित प्रश्नपत्र तैयार कर अभ्यर्थियों को दिखाकर पैसा वसूलने वाले गैंग के तीन लोगों को पकड़ा गया है। एक और की तलाश की जा ही है। कितने लोगों से पैसे वसूल किए गए, इसकी भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed