{"_id":"60aa98618ebc3e64720f51b6","slug":"three-including-a-minor-sent-to-jail-for-culpable-homicide-mirzapur-news-vns590996087","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक नाबालिग समेत तीन को गैर इरादतन हत्या में भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक नाबालिग समेत तीन को गैर इरादतन हत्या में भेजा जेल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहात कोतवाली क्षेत्र के मिश्र लहौली गांव के दक्षिण बाबा की बारी मजरे में शुक्रवार की रात पिटाई से किशोर की मौत मामले में पुलिस ने राजपुर नहर तिराहा के पास से एक नाबालिग समेत तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दो आरोपियों को जेल और एक आरोपित को बाल सुधार गृह भेजा दिया।
क्षेत्र निवासी महेंद्र बिंद के पुत्री की शनिवार को शादी थी। अर्जुनपुर से बारात मिश्र लहौली के दक्षिण बाबा की बारी मजरे में आई थी। रात को शादी कार्यक्रम के दौरान आर्केस्ट्रा चल रहा था। शनिवार की भोर में साढ़े तीन बजे गांव निवासी 14 वर्षीय जयकुमार उर्फ पतालू बिन्द पुत्र मुनीब बिंद अपने छोटे भाई धवन के साथ आर्केस्ट्रा देख रहा था। इस दौरान गांव के ही तीन लड़के आए और उसे कुर्सी से हटाने लगे। विवाद होने पर तीनों लड़के जय कुमार को आर्केस्ट्रा के पीछे ले जाकर पिटाई करने लगे। तीनों की पिटाई से जय कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल जय कुमार को उपचार के लिए अस्पताल लेकर जा रहे थे कि रास्ते में उसकी मौत हो गई। जय के पिता मुनीब की तहरीर पर पुलिस ने तीन आरोपितों के खिलाफ गैर इरादतन का मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने राजपुर नहर तिराहा के पास से पुजारी उर्फ विक्रम पुत्र उमाशंकर चौहान, राजू चौहान पुत्र कल्लू चौहान और एक 12 वर्षीय नाबालिग को गिरफ्तार किया। नाबालिग को बाल सुधार गृह और दोनों को जेल भेज दिया गया।