फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Three devotees poisoned at Chunar railway station

Mirzapur News: तीन श्रद्धालु चुनार रेलवे स्टेशन पर जहरखुरानी के शिकार

Thu, 06 Jul 2023 12:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jul 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
Three devotees poisoned at Chunar railway station
सक्तेशगढ़ परमहंश आश्रम में आए तीन श्रद्धालु मंगलवार की रात को प्रयागराज जाते समय चुनार रेलवे स्टेशन पर जहरखुरानी के शिकार हो गए। जीआरपी उनको उपचार के लिए अस्पताल ले गई। हालत गंभीर होने पर तीनों वृद्ध श्रद्धालुओं को मंडलीय अस्पताल और वहां से सभी को वाराणसी रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

सोनभद्र के राबर्टसगंज थाना क्षेत्र के निर्मला नगर निवासी जग्गन देवी (65), हीरा देवी (70) निवासी पीडब्ल्यूडी कालोनी राबर्टसगंज और घरनीपुर निवासी गंजी (63) तीन जुलाई को सक्तेशगढ़ स्थित परमहंस आश्रम में गुरु पूर्णिमा पर्व पर शामिल होने आए थे। वहां से तीनों लोग मंगलवार की रात को चुनार रेलवे स्टेशन पहुंचे। वहां पर रेलवे स्टेशन पर जहरखुरानों ने कुछ खिला दिया और उनका गहना आदि निकाल ले गए।
विज्ञापन

बेहोश लाेगों को देख जीआरपी की टीम ने उनको अस्पताल पहुंचाया। सूचना पर चुनार थाने की फोर्स भी पहुंची। सीएचसी चुनार से तीनों लोगों को उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल रेफर किया गया। उनके पास मिले आधार कार्ड से उनकी पहचान कर पुलिस ने परिजनो को सूचना दी। एएसपी नक्सल व अन्य पुलिस अधिकारी रात का मंडलीय अस्पताल पहुंचे। हीरा देवी व गंजी को रात में ही मंडलीय अस्पताल से ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया। जग्गन देवी को बुधवार की सुबह मंडलीय अस्पताल से वाराणसी रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिकल कालेज के प्राचार्य डॉ. आरबी कमल भी मंडलीय अस्पताल पहुंच कर मरीज जग्गन देवी से मिले। जग्गन के पुत्र ओम प्रकाश और हीरा की बहू मीरा ने बताया कि जहरखुरानों ने कान की बाली आदि गहना चोरी गया है। इससे यही लग रहा है कि चुनार रेलवे स्टेशन पर जहरखुरान सक्रिय है, जो यात्रियों को अपना निशाना बना रहे है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

........................................

वर्जन
गुरु पूर्णिमा पर तीनों लोग परमहंस आश्रम आए थे। तीनों लोग तीर्थ यात्रा पर निकले थे। मंगलवार की रात को प्रयागराज जाने के लिए चुनार स्टेशन पहुंचे थे। जीआरपी ने बताया कि तीनों लोगों ने बेहोशी होने से पहले बताया कि आश्रम में प्रसाद खाए थे और स्टेशन पर कुछ खा लिया था। लग रहा है फूड प्वाइजनिंग हुआ है। हालत में सुधार है।
ओपी सिंह, एएसपी नक्सल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed