{"_id":"5f0b4abc8ebc3e63906f12a8","slug":"three-days-voluntary-detention-of-traders-to-break-corona-s-chain-mirzapur-news-vns5353078197","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना की चेन को तोड़ने के लिए तीन दिन स्वैच्छिक बंदी करें व्यापारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना की चेन को तोड़ने के लिए तीन दिन स्वैच्छिक बंदी करें व्यापारी
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिले में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को देखते हुए उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने जिले के समस्त व्यापारियों से अपील की है कि दो दिन सरकारी लॉकडाउन के बाद व्यापारी समाज स्वैच्छिक बंदी के तहत 13, 14 और 15 जुलाई को अपने सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रखें और इस महामारी से लड़ने में अपनी महती भूमिका अदा करें।
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रांतीय उपाध्यक्ष शत्रुघ्न केसरी ने कहा कि विगत दिनों व्यापार मंडल ने विभिन्न ट्रेड से जुड़े मिर्जापुर जनपद के बड़े व्यापारियों की एक बैठक आयोजित की थी। जिसमें सभी ने प्रशासन से 15 दिन के लॉक डाउन की मांग की थी। सरकार ने दो दिन का लाकडाउन किया। इस समय कोरोना तेजी से बढ़ रहा है तो उसकी चेन तोड़ने के लिए आवश्यक है कि व्यापारिक समाज तीन दिन का स्वैच्छिक बंदी करें। जिला अध्यक्ष संजय सिंह गहरवार ने कहा कि व्यापार मंडल द्वारा स्वैच्छिक बंदी की अपील को सार्थक बनाने में जिला प्रशासन अपना सहयोग प्रदान करें। कपड़ा व्यापार संघ के अध्यक्ष मनोज जैन, सराफा व्यापार मंडल के महामंत्री शिव मुंद्रा, किराना व्यापार संघ के अध्यक्ष गोपाल केसरवानी, सीमेंट व्यापारी ज्ञानचंद सिंह, हार्डवेयर लोहा व्यापारी घिर प्रताप जायसवाल, दवा एसोसिएशन के अध्यक्ष गोवर्धन त्रिपाठी, रोलिंग मिल अध्यक्ष रामबाबू कसेरा, मशीनरी ट्रेड अध्यक्ष अमित केसरी, पेट्रोलियम एसोसिएशन के कार्यकारिणी अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद चौधरी, होटल व्यापारी चंद्रांशु गोयल, इलेक्ट्रॉनिक व्यापारी बच्चा लाल अग्रहरि, डिस्पोजल व्यापारी रवि केसरी, गल्ला व्यापारी अवधेश पांडे, कबाड़ संघ के अध्यक्ष दिनेश गुप्ता, राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय महामंत्री रविंद्र जायसवाल, उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष विनय उमर, संयुक्त व्यापार मंडल के अध्यक्ष श्यामसुंदर केसरी ने वार्ता में तीन दिन के स्वैच्छिक बंदी पर सहमति प्रदान की। स्वैच्छिक बंदी की अपील करने वाले लोगों में मंडल प्रभारी अमित श्रीनेत, जिला युवा अध्यक्ष आयुष सिंह, अवधेश पांडेय आदि लोग थे।