फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Three arrested with rare red sand boa snake and pangolin skin

Mirzapur News: दुर्लभ रेड सैंड बोआ सांप और पैंगोलिन की खाल के साथ तीन गिरफ्तार

Sun, 01 Mar 2026 01:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Three arrested with rare red sand boa snake and pangolin skin
अदहलहाट में बरामद पेंगोलिन की खाल व पकड़े गए तस्कर।- सोशल मीडिया।
अदलहाट के नारायणपुर शनि देव मंदिर के पास से पकड़े गए वन्य जीवों के तस्कर
विज्ञापन

मिर्जापुर। एसटीएफ और वन विभाग की संयुक्त टीम ने अदलहाट नारायणपुर शनिदेव मंदिर के पास से सुबह अति लुप्त प्राय दुर्लभ वन्य जीव रेड सैंड बोआ सांप और दो किलो पैंगोलिन की खाल के साथ वन्य जीव के अंतरराज्यीय तीन तस्करों को गिरफ्तार किया। बरामद वन्य जीव और खाल की कीमत एक करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है। आरोपियों की पहचान अदलहाट के नरायणपुर शनि देव मंदिर के पास से उमर फारूक निवासी कोयला बाजार थाना आदमपुर जनपद वाराणसी, अजहरूद्दीन अहमद निवासी नर्केल दगा मेन रोड कोलकाता पश्चिम बंगाल, राम प्रकाश पाठक निवासी कुंडली नारायणपुर थाना अदलहाट के रूप में हुई है।
एसटीएफ फिल्ड इकाई के निरीक्षक पुनीत परिहार ने बताया कि काफी दिनों से पूर्वांचल के जनपदों में लुप्तप्राय दुर्लभ वन्य जीवों की तस्करी करने वाले गैंग के सक्रिय होने की सूचनाएं थीं। शनिवार को वाइल्ड लाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो लखनऊ से सूचना मिली कि कुछ अंतराज्यीय वन्य जीवों के तस्कर वन्यजीव बिहार से शिकार कर मिर्जापुर ला रहे हैं। उनके पास से एक रेड सैंड बोआ सर्प, दो किलो पैंगोलिन की खाल, केमिकल और इंजेक्शन जब्त की गई।
विज्ञापन


.......................
जेल से छूटे नक्सली से लिया वन्य जीव, शक्ति वर्धक दवा बनाने के लिए की थी तस्करी
एसटीएफ फिल्ड इकाई के निरीक्षक पुनीत परिहार ने बताया कि आरोपियों ने बताया कि रेड सैंड बोआ सर्प एवं पैंगोलिन की खाल से शक्तिवर्धक दवा और कॉस्मेटिक बनाई जाती है। इसके कारण इसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत एक करोड़ रुपये से अधिक है। बरामद वन्य जीव संरक्षित वन्य जीवों की श्रेणी में आते हैं। इनका शिकार करना प्रतिबंधित है। इस कारण से वन्य जीव तस्कर अवैध रूप से इसका शिकार कर तस्करी के माध्यम से बाहर भेजते हैं। बरामद वन्य जीव व पैंगोलिन के खाल को तस्करों ने राजू उरांव निवासी गारू दलदलिया लातेहार झारखंड से लिया गया था। राजू को नक्सली गतिविधियों में संलिप्त होना बताया जा रहा है, जो अभी हाल ही में जमानत पर छूट कर बाहर आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



इनसेट
10 वर्ष पहले पकड़ी गईं थीं पांच जंगली बिल्लियां और एक तेंदुए
दुर्लभ प्रजाति के वन्य जीव की तस्करी करने में 10 वर्ष पहले यातायात प्रभारी देवेंद्र प्रताप सिंह ने देहात कोतवाली के भरुहना के पास चेकिंग के दौरान एक शख्स के पास से पांच जंगली बिल्लियां और एक तेंदुए को बरामद किया था। तस्कर टवेरा गाड़ी में जालियों के पांच बॉक्स में इन सभी जानवरों को अंदर पैक करके रखे थे। पीछे से मिट्टी के रंग के स्प्रे से पोता हुआ था। पकड़े गए तस्कर का लिंक पश्चिम बंगाल से मिला था। इसमें उस समय जिले के एसपी रहे कलानिधि नैथानी ने पूरे गैंंग को पकड़ने में बड़ी भूमिका निभाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed