फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Three arrested including master mind for planting fake bombs

नकली बम लगाने के मास्टर माइंड समेत तीन गिरफ्तार

Sat, 05 Feb 2022 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Feb 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Three arrested including master mind for planting fake bombs
जिगना। पाली रेलवे अंडर ब्रिज के नीचे बीते दिनों बम जैसा नकली डिवाइस रखकर दहशत फैलाने वाले मास्टर माइंड समेत तीन बदमाशों को मध्य प्रदेश के सोहागी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी पिछले सात वर्ष से ऐसा कार्य कर रहे है। उन्होंने अंतिम बार मध्य प्रदेश में नकली बम रखा था। जिगना पुलिस उनका रिमांड लेने की तैयारी कर रही है। पाली अंडर ब्रिज के नीचे 16 जनवरी को बम जैसा नकली डिवाइस मिला था। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। इससे पहले प्रयागराज के नैनी में घुरपुर से पहले रेलवे अंडर ब्रिज और मेजा सिरसा अंडर पास में नकली बम मिला था। मध्य प्रदेश में भी नकली बम मिला। छानबीन में जुटी एमपी पुलिस ने बृृहस्पतिवार को आरोपितो को पकड़ा। थानाध्यक्ष जिगना विजय कुमार सरोज ने बताया कि प्रयागराज जनपद के मेजा थाना क्षेत्र के भसुंदर खुर्द गांव निवासी प्रकाश सिंह सोमवंशी, रामतीरथ ने 15 जनवरी को रात में सेंट्रो कार से आकर डिवाइस रखा था। प्रकाश सिंह मास्टरमाइंड है। उसने प्रयागराज, मेजा, जिगना, मेरठ, मऊगंज, सोहागी, मनिगवा, नैनी सहित कई स्थानो पर डिवाइस रखा था। इनके साथ में देवेश उर्फ दीपक निवासी मेरठ भी पकड़ा गया है। इसके पीछे वह पैसा मिलने की भी बात बताई है। इन्हें पैसा कौन देता है इसकी जांच पड़ताल एमपी पुलिस कर रही है। जिगना पुलिस आरोपितों को रिमांड पर लेने के प्रयास मेें है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed