फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Thieves took away cash and jewelery worth lakhs

Mirzapur News: नकदी और लाखों के गहने ले गए चोर

Wed, 11 Jun 2025 12:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Jun 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
Thieves took away cash and jewelery worth lakhs
भांवा। मड़िहान थाना क्षेत्र के मटिहानी गांव में सोमवार की रात चोरों ने एक घर को खंगाल दिया। घर में घुसे चोर नकदी और लाखों रुपये के गहने समेट ले गए। मंगलवार को सुबह घटना की जानकारी होने पर पीड़ित परिवार ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की लेकिन चोरों का कोई सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन


मटिहानी गांव निवासी प्रभात कुमार मौर्य ने बताया कि सोमवार की रात आठ बजे खाना खाने के बाद पिता और बड़े भाई प्रवीण मौर्य घर के बाहर सो रहे थे। वह आंगन में और पत्नी घर के अंदर सो रही थी। देर रात छत के रास्ते घर में चोर दाखिल हुए थे। इसके बाद दो कमरों के ताले और अलमारी तोड़कर एक हजार रुपये नगद, सोने की चेन, मंगलसूत्र, सोने की चूड़ी, सोने की अंगूठी, एक जोड़ी पायल, एक जोड़ी पैंजनी, नाक का लौंग ले गए।
विज्ञापन

वहीं, बड़े भाई प्रवीण की पत्नी मायके चली गई थी। उनके कमरे की अलमारी तोड़कर मंगलसूत्र, सोने की दो अंगूठियां, पैजनी, छागल, नथुनी, सोने का लौंग, सोने का लॉकेट और 200 रुपए नकद समेट ले गए। प्रभात ने बताया कि मंगलवार को पत्नी प्रीति मौर्या सोकर उठी तो दोनों कमरों के ताले टूट पड़े थे। वह कमरे में पहुंची तो सारा सामान बिखरा पड़ा था। थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने बताया कि चोरी की सूचना मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed