फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   There will be separate security arrangements in Ashtabhuja and Kalikhoh in Navratri

नवरात्र में अष्टभुजा और कालीखोह में रहेगी अलग सुरक्षा व्यवस्था

Wed, 14 Sep 2022 01:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Sep 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
There will be separate security arrangements in Ashtabhuja and Kalikhoh in Navratri
नवरात्र मेला के दौरान इस बार अष्टभुजा और कालीखोह पहाड़ी क्षेत्र अलग सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। इसके साथ ही गंगा में स्नान करने वालों के लिए भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे। सुरक्षा के लिए गंगा नदी में बैरिकेडिंग कराई जाएगी।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि गंगा में बैरिकेडिंग की व्यवस्था रहेगी। साथ ही एसडीआरएफ की टीम भी मौजूद रहेगी। उन्होंने बताया कि विंध्याचल मेला क्षेत्र को पहले आठ जोन और 18 सेक्टरों में बांटा गया था। इस बार अष्टभुजा और कालीखोह क्षेत्र को दो अलग-अलग जोन में बांटा गया है। तीन सेेक्टर भी बढ़ाए गए हैं। जोन में सीओ और सेक्टर में निरीक्षक स्तर के अधिकारी प्रभारी के रूप में तैनात रहेंगे। संपूर्ण मेला क्षेत्र में तीन कंट्रोल रूम (विंध्याचल धाम, अष्टभुजा व कालीखोह) में स्थापित किए गए हैं। चौराहों और गलियों में सीसीटीवी कैमरे लगे रहेंगे। बम डिस्पोजल स्क्वॉड, एंटी सैबोटॉज टीम की भी व्यवस्था की गई है। एंटी चेन स्नेचिंग टीम, गुंडा दमन दल, क्राइम ब्रांच, स्वॉट व एसओजी टीम को सादे वेश व वर्दी में मेला क्षेत्र में लगाया जायेगा। ड्रोन के माध्यम से संपूर्ण मेला क्षेत्र की निगरानी की जाएगी। महिलाओं की सुरक्षा के लिए एंटी रोमियो के अतिरिक्त सादे तथा वर्दी में सुरक्षाकर्मियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। यातायात प्रबंधन के लिए पार्किंग स्थलों की व्यवस्था की जाएगी। बैरियर लगाकर रूट डायवर्जन भी किया जायेगा। भीड़ पर नियंत्रण के लिए मंदिर के चारों तरफ बैरिकेडिंग कराई जाएगी।मंदिर तक जाने वाले मार्गों पर बैरियर लगाए जाएंगे। रेलवे स्टेशन एवं रोडवेज प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर भीड़ नियंत्रित करने की कोशिश की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed