फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The woman who arrived with a complaint suffered labor pain, DM sent her to the hospital

फरियाद लेकर पहुंची महिला को हुई प्रसव पीड़ा, डीएम ने भेजवाया अस्पताल

Tue, 01 Jun 2021 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jun 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
The woman who arrived with a complaint suffered labor pain, DM sent her to the hospital
किसी मामले को लेकर अपने तीन बच्चों के साथ मंगलवार को डीएम कार्यालय, गुहार लगाने पहुंची महिला को अचानक प्रसव पीड़ा होने लगी। प्रसव पीड़ा से परेशान महिला की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने विभाग के कर्मचारियों को उसके पास मदद के लिए भेजा और एंबुलेंस बुलाकर महिला को जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र के सरसौली गांव अंबुजा अपने तीन बच्चों के साथ फरियाद लेकर डीएम कार्यालय पहुंची। सुबह 11 बजे वह डीएम कार्यालय के बाहर पेड़ के चबूतरे पर बैठी थी। अचानक उसे प्रसव पीड़ा होने लगी। जैसे ही जिलाधिकारी को इसकी जानकारी हुई उन्होंने महिला स्टाफ के साथ ही अन्य कर्मचारियों को फरियादी गर्भवती की मदद के लिए तत्काल भेजा। जिलाधिकारी ने जिला महिला अस्पताल के सीएमएस को फोन कर एंबुलेंस बुलाया और उसे जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया। जिला महिला अस्पताल के सीएमएस डा. संजय कुुमार पांडेय ने बताया कि डीएम के फोन के बाद महिला को भर्ती कराया गया था। शाम को उसे मृत बच्चा पैदा हुआ। मृत बच्चा मैसेरेटेड था। मैसेरेटेड मतलब पेट में पहले से मृत हो गया था। प्रसूता को अस्पताल में भर्ती किया गया है। उसका हिमोग्लोबिन कम है। बुधवार को जांच के बाद उसे रक्त चढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed