फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The shrine of Maa Vindhyavasini kept resonating with Vedic mantras.

Mirzapur News: वैदिक मंत्रों से गूंजता रहा मां विंध्यवासिनी का धाम

Tue, 24 Oct 2023 01:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Oct 2023 01:30 AM IST
विज्ञापन
The shrine of Maa Vindhyavasini kept resonating with Vedic mantras.
विंध्याचल। शारदीय नवरात्र की नवमी तिथि पर सोमवार को विंध्य धाम में मां विंध्यवासिनी के दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं ने विंध्याचल मंदिर में दर्शन-पूजन कर अष्टभुजा पहाड़ पर त्रिकोण परिक्रमा भी की। सोमवार को देर शाम तक तीन लाख से अधिक श्रद्धालु मां विंध्यवासिनी का दर्शन-पूजन विंध्य क्षेत्र में जगह-जगह विधि-विधान से कन्या पूजन और हवन कुंड में आहुतियां डालकर मां की आराधना की गई। सोमवार को सुबह से लेकर देर रात तक विंध्य धाम मां विंध्यवासिनी के जयकारे से गुंजायमान रहा। शारदीय नवरात्र मेला की नवमी तिथि पर भोर से ही माता के दर्शन-पूजन के लिए आस्थावानों की भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिर पहुंचे लोगों मां विंध्यवासिनी का दर्शन-पूजन कर सुख समृद्धि की कामना की। इसके बाद मंदिर परिसर में स्थित हवन कुंड में आहुतियां डालकर देवी मां की आराधना की। इसके पूर्व भक्तों ने विंध्याचल के विभिन्न गंगा घाटों पर पहुंचकर स्नान किया। नारियल, चुनरी व प्रसाद लिए मंदिर की तरफ जाने वाले विभिन्न रास्तों में लगे कतारों में खड़े हो गए। मां विंध्यवासिनी का दर्शन-पूजन करने के बाद धाम परिसर में विराजमान समस्त देवी-देवताओं के मंदिरों में जाकर मत्था टेका। मां विंध्यवासिनी का दर्शन-पूजन कर श्रद्धालुओं त्रिकोण पथ पर परिक्रमा भी की। इसके बाद काली खोह स्थित महाकाली और अष्टभुजा देवी का दर्शन-पूजन किया। विभिन्न देवी मंदिरों में दर्शन-पूजन के बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालु विंध्याचल रेलवे स्टेशन से ट्रेन व रोडवेज परिसर में बस पकड़कर घरों के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन

उधर, शारदीय नवरात्र की नवमी तिथि पर सोमवार को अदलपुरा स्थित शीतला धाम में दो लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन-पूजन किया। सोमवार को भोर से ही गंगा घाटों पर स्नान के लिए श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। स्नान के पश्चात कतारबद्ध होकर श्रद्धालुओं ने मां शीतला का दर्शन पूजन किया। महिला श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर में कढ़ाही चढ़ाकर पूड़ी, हलुआ, गुलगुला आदि का भोग लगाया। नवमी के दिन भीड़ अधिक होने के कारण पुलिस के जवानों को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed