फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The questions of electricity and light confused me a lot.

Mirzapur News: विद्युत और प्रकाश के प्रश्नों ने खूब उलझाया

Fri, 07 Mar 2025 12:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Mar 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
The questions of electricity and light confused me a lot.
मिर्जापुर। यूपी बोर्ड की बृहस्पतिवार को दूसरी पाली में बड़ी परीक्षा थी। इंटरमीडिएट की भौतिक शास्त्र के साथ ही शिक्षाशास्त्र व मनोविज्ञान की परीक्षा रही। भौतिक शास्त्र की परीक्षा में विद्युत और प्रकाश के सैद्धांतिक व आंकिक प्रश्नों ने छात्र-छात्राओं को खूब उलझाया।
विज्ञापन

एएसजे इंटर कालेज से परीक्षा देकर निकल रहे रामनिवास ने बताया कि लेंसों के साथ ही परावर्तन व अपवर्तन के सिद्धांतों पर आधारित प्रश्न तो सामान्य रहे लेकिन जो तीन अंकों के प्रश्न थे। वह कठिन थे। ओम के नियम, प्रतिरोध व प्रकाश के आंकिक प्रश्न कठिन रहे। इसी प्रकार राजकीय इंटर कालेज के शिवशंकर ने बताया कि परीक्षा अच्छी हुई। सैद्धांतिक प्रश्न पर आधारित आंकिक प्रश्न अधिक रहे। सूत्रों पर आधारित प्रश्न अपेक्षाकृत सरल रहे। दूसरी पाली में कुल 21884 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 20663 शामिल हुए और 1221 अनुपस्थित रहे। सुबह की पाली में संगीत की परीक्षा थी, जिसमें 109 में 107 परीक्षा में शामिल हुए।
विज्ञापन

--------------------
माध्यमिक शिक्षा मंत्री ने किया निरीक्षण
मिर्जापुर। प्रदेश की माध्यमिक शिक्षा मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गुलाब देवी ने बृहस्पतिवार को जिले के अकोढ़ी स्थित महेश भट्टाचार्य इंटर काॅलेज का निरीक्षण किया। उन्होंने परीक्षार्थियों से कहा कि वे ईमानदारी से परीक्षा दें। साल भर मेहनत से जो पढ़ाई की है, उसे व्यर्थ न जाने दें। केंद्र पर 96 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 93 उपस्थित थे। इस दौरान संयुक्त शिक्षा निदेशक उदयभान और जिला विद्यालय निरीक्षक मायाराम भी थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed