फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The police left the rapist so I am giving my life

पुलिस ने दुष्कर्मी को छोड़ दिया इसलिए दे रही हूं जान

Wed, 05 Oct 2022 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Oct 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
The police left the rapist so I am giving my life
कछवां थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती का सुसाइड नोट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उसने गांव के एक युवक पर दुष्कर्म करने और पुलिस द्वारा उसको पकड़कर छोड़ देने का आरोप लगाया है। तीन दिन पहले बरैनी पुल पर सुसाइड नोट और युवती का कुछ सामान मिला है। इससे आशंका जताई जा रही है कि युवती ने गंगा नदी में छलांग लगा दी है। पुल के पास उसकी चुनरी और चप्पल मिली है। युवती के पिता का आरोप है कि तीन दिन पहले सुसाइड नोट मिलने के बाद भी युवती की खोजबीन नहीं की जा रही है। घर पर भी सुसाइड नोट मिला है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पिता ने आरोप लगाया कि उनकी 21 वर्षीय पुत्री को गांव का युवक 23 सितंबर को बहला कर वाराणसी ले गया। वहां से उसे चुनार ले आया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद युवक ने अपने साथियों के साथ उसको भेज दिया। इसके बाद युवती कानपुर चली गई। वहां से किसी तरह परिजनों से संपर्क किया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस उसे कानपुर से लेकर आई। उसका मेडिकल और बयान कराया। युवती से पूछताछ के बाद पुलिस ने दो-तीन लड़कों को पकड़ा भी, परंतु बाद में उन्हें छोड़ दिया।
विज्ञापन

पिता ने बताया कि तीन दिन पहले घर में एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमें उसने लिखा है कि उसे माफ कर देना, जीना नहीं चाहती हूं। इसलिए सुसाइड करने जा रही हूं। बरैनी पुल पर कुछ छोड़ दूंगी। यह सुसाइड नोट मिलने पर परिजन पुलिस को लेकर बरैनी पुल के पास गए तो वहां भी सुसाइड नोट, चुनरी, चप्पल और 50 रुपये मिले। पुल पर मिले पत्र में लिखा है कि न्याय न मिलने के कारण सुसाइड करना चाहती हूं। उसके साथ गांव के लड़के ने गलत किया। पुलिस ने उसे चार दिन तक थाने में रखने के बाद छोड़ दिया। उसे न्याय नहीं मिला। जिसे चिट्ठी मिले, वह इसे कछवां पुलिस को दे दे। पता नहीं इंसाफ मिलेगा कि नहीं, परंतु मेरे परिवार को तकलीफ न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवती के पिता का आरोप है कि पुत्री ने गंगा में कूद कर जान दे दी, परंतु न तो उसकी खोजबीन की जा रही है और न ही आरोपियों पर कार्रवाई की गई। थानाध्यक्ष राम स्वरूप वर्मा ने बताया कि उसे कानपुर से लाया गया था। सुसाइड नोट मिलने पर गुमशुदगी दर्ज कर युवती की खोजबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed