फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The more money a person has, the more benefits he is being given: Satyendra

जिसके पास जितना पैसा उसे उतना ही लाभ पहुंचाया जा रहा है : सत्येंद्र

Sun, 29 Mar 2026 01:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
The more money a person has, the more benefits he is being given: Satyendra
-बसपा कार्यकर्ताओं की बैठक में बोले मंडल प्रभारी सुरेंद्र प्रसाद मौर्या
विज्ञापन

मिर्जापुर। छानबे विस क्षेत्र के विजयपुर में बहुजन समाज पार्टी के जिला उपाध्यक्ष सद्दाम राईन की अध्यक्षता में हुई बैठक में संगठन की मजबूती पर जोर दिया गया। बैठक में कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर पार्टी की नीतियों और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के शासनकाल की याद दिलाने का आह्वान किया गया। मंडल प्रभारी गुड्डू राम ने कहा कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए मिशन के तहत कार्यकर्ताओं ने अभी से काम शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा अपने सोशल इंजीनियरिंग फॉर्मूले को दोहराकर 2027 में बसपा सत्ता में वापसी करेगी।

मंडल प्रभारी सुरेंद्र प्रसाद मौर्या ने कहा देश प्रदेश में भाजपा की सरकार में क्षत्रिय, ब्राह्मण और वैश्य के साथ ही अन्य जातियों का भला होने वाला नहीं। कहा भाजपा सरकार में जिसके पास जितना पैसा है उसको उतना लाभ पहुंचाया जा रहा है। कहा इस सरकार में गरीबों के बजाय उद्योगपतियों और पूंजीपतियों का ही ध्यान दिया जा रहा है। कहा इस समय जनता गैस सिलिंडर, पेट्रोल और डीजल की किल्लत से जूझ रही है। बैठक में विस अध्यक्ष संजय गौतम, प्रधान गुलाम रसूल, गंगा राम मौर्य, मुन्ना लाल गौतम, सिकंदर, सुदर्शन, चंदू पाल, कन्हैया कुमार, दीपक, गुरु प्रसाद बिंद, शेखावत अली, मुन्नीलाल शर्मा, शंकर सोनकर, उमेश भारती, मंजेश वर्मा व परधारी सरोज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed