फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The law made for street vendors should be followed

Mirzapur News: पथ विक्रेताओं के लिए बने कानूून का हो पालन

Tue, 27 May 2025 12:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 May 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
The law made for street vendors should be followed
मिर्जापुर। नेशनल हॉकर फेडरेशन संबद्ध विंध्य हॉकर यूनियन की ओर से सोमवार को सिटी क्लब सभागार में अंतरराष्ट्रीय पथ विक्रेता दिवस के अवसर पर कार्यक्रम हुआ। इस दौरान पथ विक्रेताओं के लिए बने कानून के बारे में चर्चा की गई। उनका पालन किए जाने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि राज्य पिछड़ा वर्ग के उपाध्यक्ष सोहन श्रीमाली व विशिष्ट अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी ने पथ विक्रेताओं के समाज में योगदान को बताया। पथ विक्रेता अधिनियम 2014 के उल्लंघन के मुद्दों पर प्रकाश डाला। विंध्य हॉकर यूनियन के अध्यक्ष धीरज पांडेय ने कहा यह समारोह केवल एक उत्सव नहीं है, बल्कि पथ विक्रेताओं के अधिकारों और सम्मान के लिए निरंतर लड़ाई का प्रतीक है। हम समाज में अपने योगदान को उजागर करना चाहते हैं और यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि हमारे लिए बने कानूनों का ईमानदारी से पालन हो। स्मृति गुप्ता ने कहा कि यह मंच स्थानीय प्रशासन, कानूनी विशेषज्ञों और हॉकर नेताओं को एक साथ लाएगा, ताकि इन महत्वपूर्ण मुद्दों पर सार्थक संवाद हो सके। इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट बार एसोशिएशन अध्यक्ष सुशील कुमार दुबे, सुरेश त्रिपाठी , अरुण चंद्र पांडेय, मनीष सिंह, ओपी सिंह, अमानुल्लाह अंसारी, वेंकटेश कुमार राय, गोविंद, राहुल गुप्ता, आकाश प्रिय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed