फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The headmaster did not come to school till 9:30 am and was suspended.

9:30 बजे तक स्कूल नहीं आए प्रधानाध्यापक, निलंबित

Wed, 24 Sep 2025 01:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Sep 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
The headmaster did not come to school till 9:30 am and was suspended.
मिर्जापुर। बीएसए अनिल कुमार वर्मा मंगलवार की सुबह 7:45 बजे लालगंज विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय गोड़र खुर्द पहुंचे। वह 9:30 बजे तक स्कूल पर रहे।
विज्ञापन

प्रधानाध्यापक धीरेंद्र कुमार सिंह बिना सूचना के स्कूल नहीं आए। विद्यालय की गिरी चहारदीवारी की ईंटे गायब थीं। आठ महीने से गैस पर एमडीएम नहीं बन रहा था। इन सभी आरोपों में बीएसए ने प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया।
इसके बाद बीएसए गौरा कड़ा प्राथमिक विद्यालय पहुंचे। पूर्व माध्यमिक विद्यालय ददरी राजा में कक्षा सात की छात्रा हिंदी की किताब नहीं पढ़ सकी। स्मार्ट क्लास का संचालन नहीं होने पर प्रधानाध्यापक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। प्राथमिक विद्यालय ददरी राजा में रसोईघर के प्रभारी को नोटिस दिया गया। प्राथमिक विद्यालय नया गांव द्वितीय में चार अतिरिक्त कक्षा कक्ष जर्जर है। यह 2010 में बना था।
विज्ञापन

इसके लिए भवन प्रभारी को नोटिस दी गई। प्राथमिक विद्यालय महुलार व पूर्व माध्यमिक विद्यालय महुलरिया में छह शिक्षक, शिक्षामित्र व अनुदेशक अनुपस्थित मिले। सभी को कारण बताओ नोटिस जारी की गई। बीएसए अनिल कुमार वर्मा ने कहा कि यदि संतोषजनक जवाब नहीं मिलता है तो मानव संपदा पोर्टल पर प्रतिकूल प्रविष्टी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed