फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The FIR was registered not against those who demolished the temple, but against those who spoke the truth: Sanjay Singh

मंदिर तोड़ने वाले पर नहीं, सच बोलने पर दर्ज हुई प्राथमिकी : संजय सिंह

Mon, 19 Jan 2026 01:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jan 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
The FIR was registered not against those who demolished the temple, but against those who spoke the truth: Sanjay Singh
मिर्जापुर। आप सांसद व प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने कहा कि काशी में मणिकर्णिका घाट तोड़ा जा रहा है। माता अहिल्याबाई होलकर की प्रतिमा भी तोड़ी गई। इस पर काशी के साधुओं के साथ अहिल्याबाई होलकर के परिवार ने विरोध किया। पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने भी विरोध दर्ज कराया लेकिन प्राथमिकी तोड़ने वालों के बजाय विरोध करने वालों पर दर्ज की गई। सांसद ने ये बाते मिर्जापुर से शुरू हुए रोजगार दो सामाजिक न्याय दो पदयात्रा के दौरान चुनार में कहीं। कहा कि कोई सच बोले पर प्राथमिकी दर्ज कर आवाज दबाई जा रही है। भाजपा के लोगों से कहना है कि प्राथमिकी से डरा नहीं सकते, सच बोलता रहूंंगा। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से कहना है कि मंदिरों को तोड़ने का गुनाह करने वाले के खिलाफ कार्रवाई कीजिए।
विज्ञापन

पाहो बाजार से आजाद चौक तक निकाली पद यात्रा-सीखड़। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने रोजगार दो सामाजिक न्याय दो पदयात्रा के तीसरे दिन शुक्रवार को पाहों बाजार से खैरा आजाद चौक तक लगभग दो किलोमीटर लंबी पैदल पद यात्रा निकाली। संजय सिंह ने कहा कि आज देश का नौजवान बेरोजगारी से त्रस्त है। करोड़ों नौकरियां देने के वादे किए गए, लेकिन हकीकत में सिपाही भर्ती से लेकर पीसीएस तक, हाईस्कूल से लेकर अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं तक में पेपर लीक हो रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि युवाओं को रोजगार नहीं, बल्कि लाठियां मिल रही हैं। किसानों की समस्याओं को उठाते हुए उन्होंने कहा कि किसानों को फसल का सही दाम नहीं मिल रहा है। खाद की एक-एक बोरी के लिए लंबी लाइनों में लगाना पड़ रहा है। यहां तक कि किसान जान गंवा रहे हैं। कहा कि आम आदमी पार्टी प्रदेश और देश में रोजगार और सामाजिक न्याय के मुद्दे को लेकर लगातार संघर्ष करती रहेगी।
विज्ञापन

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष पवन तिवारी, ए वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील कुमार पांडे, बी सिंह, राम शंकर साहू, आनंद कुमार सिंह, अजय सिंह सुनीता सिंह मुकेश सिंह , रोहित सिंह आदि रहे। सांसद संजय सिंह के समक्ष भाजपा, भीम आर्मी और सपा के 10 से 12 लोगों ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
विज्ञापन
विज्ञापन


सदस्यता ग्रहण करने वालों में भीम आर्मी के मंडल अध्यक्ष चंद्र मोहन गौतम, सुनील गौतम, पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी अंबरीश सिंह, गौरव सिंह, विनोद सिंह, कमलेश कुमार त्रिपाठी, अख्तर हुसैन, सचनु प्रसाद आदि ने सदस्यता ग्रहण किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed