फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The death

कार के धक्के से युवा श्रमिक की मौत

Fri, 12 Jun 2020 10:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
The death
अदलहाट। थाना क्षेत्र के हाजीपुर गांव के समीप वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर शुक्रवार की सुबह कार के धक्के से एक युवा श्रमिक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन चालक मौका पाकर फरार हो गया। पुलिस ने श्रमिक के परिवार को सूचना देते हुए शव को कब्जे में लिया। उधर, मौत की खबर से श्रमिक के परिवार में रोना पीटना मच गया। लालगंज थाना क्षेत्र के मटिहारी गांव निवासी 20 वर्षीय अखिलेश कुमार गौतम मजदूरी करता है। ठेकेदार के माध्यम से वह बिजली विभाग के निर्माण खंड में चल रहे पोल व लाइनिंग के कार्य में लगा हुआ था। श्ुाक्रवार की सुबह वह काम करने के लिए बिजली उपकेंद्र हाजीपुर से पैदल आ रहा था। वह सड़क पार कर रहा था कि अचानक हाजीपुर गांव के सामने अहरौरा की ओर वाराणसी की ओर जा रही तेज रफ्तार कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। इससे श्रमिक की मौके पर ही मौत हो गई। कार चालक मौका पाकर फरार हो गया। टक्कर इतनी तेज थी कि मृतक घटना स्थल से 25 फीट दूर जाकर गिरा। हादसा होते ही आसपास के लोग मौके की ओर दौड़ पड़े। इस दौरान लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों से जानकारी ली और शव को कब्जे मेें लिया। पुलिस ने श्रमिक के परिवार वालों को हादसे की सूचना दी तो उसके घर पर रोना पीटना मच गया। परिवार के लोग अस्पताल रवाना हो गए। उधर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed