फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Terrorist Musaib Ahmed Arrested in Mumbai Linked to Azamgarh

UP News: मुंबई से पकड़े गए आतंकी का आजमगढ़ से जुड़ा कनेक्शन, डेढ़ साल पहले आया था गांव

Sun, 19 Apr 2026 12:54 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: Pragati Chand Updated Sun, 19 Apr 2026 12:54 AM IST
सार

Azamgarh News: मुंबई से पकड़े गए आतंकी का आजमगढ़ से कनेक्शन जुड़ा है। आजमगढ़ का आरोपी मोसैब अहमद उर्फ सोनू मुंबई में मैकेनिक का काम कर रहा था। वह डेढ़ साल पहले अपने गांव आया था। 

विज्ञापन
Terrorist Musaib Ahmed Arrested in Mumbai Linked to Azamgarh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने जिन चार संदिग्ध आतंकियों में को पकड़ा है उनमें से मोसैब अहमद उर्फ सोनू आजमगढ़ का रहने वाला है। मोसैब महराजगंज थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर आईमा सरदहा का निवासी है। वह मुंबई में मैकेनिक का काम करता था। आखिरी बार डेढ़ साल पहले घर आया था। उसकी मां जैतुन्निशा वर्तमान में बिलरियागंज थाना क्षेत्र के नसीरपुर दक्षिण मोहल्ले में किराये के मकान में रह रही है। आरोपी की पत्नी और उसके दो बच्चे मऊ में रहते हैं।

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मोसैब अहमद के अलावा मोहम्मद हमाद, शेख इमरान और मोहम्मद सोहेल को देश के अलग-अलग हिस्सों से गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया है कि ये सभी देश विरोधी गतिविधियों के लिए डिजिटल स्लीपर सेल तैयार कर रहे थे। इंटरनेट मीडिया के जरिये युवाओं को जोड़कर उन्हें आतंकी गतिविधियों के लिए प्रेरित किया जा रहा था। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Mirzapur News: मां विंध्यवासिनी मंदिर परिसर में ड्यूटी के दौरान गश खाकर गिरा पीआरडी जवान, मौत
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पूरे मामले के सामने आने के बाद आजमगढ़ पुलिस भी सक्रिय हो गई। संबंधित क्षेत्रों में जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई है। महराजगंज थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर आईमा के ग्राम प्रधान शाकीब ने बताया कि मोसैब अहमद उर्फ सोनू का परिवार मुंबई में रहता था।

बेटा मुंबई में रहकर मैकेनिक का काम करता है। डेढ़ साल पहले आया था। दिल्ली पुलिस उसे पकड़ कर ले गई थी। इसकी जानकारी मिली है। -जैतुन्निशा, आरोपी मोसैब की मां 
  
दिल्ली पुलिस की ओर से सूचना मिली थी। यहां पर मोसैब अहमद उर्फ सोनू के घर पहुंचकर पुलिस जानकारी जुटाई है। वर्तमान में उसकी मां नसीरपुर में किराये के मकान रहती है। मोसैब की पत्नी और उसके दो बच्चे मऊ में रहते हैं। -चिराग जैन, एसपी गामीण 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed