{"_id":"69e3c01743442df3ec0a117c","slug":"prd-jawan-collapses-while-on-duty-at-maa-vindhyavasini-temple-complex-died-in-mirzapur-2026-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: मां विंध्यवासिनी मंदिर परिसर में ड्यूटी के दौरान गश खाकर गिरा पीआरडी जवान, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: मां विंध्यवासिनी मंदिर परिसर में ड्यूटी के दौरान गश खाकर गिरा पीआरडी जवान, मौत
Sat, 18 Apr 2026 11:02 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
Published by: Pragati Chand
Updated Sat, 18 Apr 2026 11:02 PM IST
सार
Mirzapur News: मां विंध्यवासिनी मंदिर परिसर में प्रथम प्रवेश द्वार पर तैनात पीआरडी जवान अचानक गश खाकर गिर पड़ा। जिसके बाद अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
पीआरडी जवान की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मां विंध्यवासिनी देवी मंदिर प्रांगण में शनिवार को प्रथम प्रवेश द्वार पर ड्यूटी पर तैनात पीआरडी जवान गोपाल कृष्ण दूबे (55) गश खाकर जमीन पर गिर पड़े। विंध्याचल थानाध्यक्ष अविनाश राय ने बताया कि जवान को उपचार के लिए सीएचसी ले जाया गया। वहां से मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया। मंडलीय अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
चील्ह थाना क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी गोपाल कृष्ण मां विंध्यवासिनी मंदिर परिसर की सुरक्षा व्यवस्था में तैनात थे। शनिवार सुबह आठ बजकर 30 मिनट तक प्रथम प्रवेश द्वार गणेश द्वार पर खड़े होकर ड्यूटी कर रहे थे। अचानक गश खाकर जमीन पर गिर पड़े।
विज्ञापन