फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Teenager drowned while bathing in pond

तालाब में नहाते समय किशोर की डूबने से मौत

Wed, 27 May 2020 10:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
Teenager drowned while bathing in pond
हलिया। थाना क्षेत्र के पिपरा गांव के सेवलहवा तालाब में बुधवार की सुबह मित्रों के साथ स्नान करते समय किशोर गहरे जल में जाने से डूबने लगा। साथ गए मित्र उसे बचाने में असफल रहे। मित्रों ने शोर मचाकर ग्रामीणों को बुलाया। किशोर को तालाब से निकालकर कर अस्पताल ले जाया गया। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

क्षेत्र निवासी भगवान प्रसाद मिश्र का पंद्रह वर्षीय पुत्र अनिल घर से आधा किलोमीटर की दूरी पर स्थित सेवलहवा तालाब में बुधवार को गांव के ही अन्य साथियों के साथ नहाने के लिए गया था। जहां नहाने के दौरान गहरे पानी में जाने से किशोर की तालाब में डूबने लगा। किशोर को गहरे पानी में डूबता देख उसके साथियों ने शोर मचाया। शोर सुनकर ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों के सहयोग से परिजनों ने किसी तरह से डूबे किशोर को बाहर निकाला। इसके बाद उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। किशोर की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। किशोर तीन भाईयों में सबसे छोटा था। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed