फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Teenager dies after falling from uncontrolled bike

Mirzapur News: अनियंत्रित बाइक से गिरकर किशोर की हुई मौत

Sat, 16 Nov 2024 03:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Nov 2024 03:31 AM IST
विज्ञापन
Teenager dies after falling from uncontrolled bike
ड्रमंडगंज। थाना क्षेत्र के रीवा मिर्जापुर राष्ट्रीय मार्ग स्थित भैसोड़ बलाय पहाड़ गांव के पास शुक्रवार की शाम चार बजे अनियंत्रित बाइक से गिरने से 16 वर्षीय छोटू कोल की मौत हो गई। किशोर की मौत की खबर मिलते ही मौके पर रोते-बिलखते पहुंचे परिजनों व ग्रामीणों ने अज्ञात वाहन से टक्कर होने की आशंका में किशोर के शव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग के दोनों लेन पर टायर रखकर जाम लगा दिया।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों व ग्रामीणों को समझाते हुए जाम हटाने का प्रयास किया लेकिन परिजन एसडीएम को बुलाने की मांग करने लगे। शाम पांच बजे पहुंचे थानाध्यक्ष ड्रमंडगंज अरविंद कुमार सरोज ने परिजनों को समझाकर जाम समाप्त कराया।
विज्ञापन

भैसोड़ बलाय पहाड़ गांव निवासी लालबहादुर कोल का 16 वर्षीय पुत्र छोटू कोल अपने घर से हनुमना की ओर किसी काम से जा रहा था। जैसे ही वह भैसोड़ बलाय पहाड़ गांव के पास एक पेट्रोल पंप के सामने पहुंचा तो अचानक अनियंत्रित होकर बाइक से गिर गया। गंभीर रूप से घायल किशोर की कुछ ही देर बाद मौके पर ही मौत हो गई। किशोर की मौत की खबर मिलते ही वहां ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। रोती-बिलखती मौके पर पहुंची उसकी मां बेटे के शव को देखकर अचेत हो जा रही थी। डेढ़ घंटे बाद थानाध्यक्ष के समझाने बुझाने पर ग्रामीणों ने जाम समाप्त किया। पुलिस बाइक सवार किशोर की गिरने से मौत बता रही है जबकि परिजनों का आरोप है कि किसी वाहन की टक्कर से किशोर की मौत हुई है। इस संबंध में थानाध्यक्ष ड्रमंडगंज अरविंद कुमार सरोज ने बताया कि बाइक सवार किशोर की गिरने से मौत हुई है परिजन किसी वाहन की टक्कर से मौत की आशंका जता रहे हैं। घटना की जांच पड़ताल की जा रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed