फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Teen dies after drowning in Kalkaliya river

Mirzapur News: कलकलिया नदी में डूबने से किशोर की मौत

Tue, 26 Aug 2025 01:52 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Aug 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
Teen dies after drowning in Kalkaliya river
कलकलिया नदी में डूबने से मृत छात्र अमन पटेल। स्रोत- परिवार
अदलहाट। हिनौती माफी गांव स्थित कलकलिया नदी में सोमवार को स्नान करते समय इंटर का छात्र अमन पटेल गहरे पानी में जाने से डूब गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चुनार के बालू घाट से गोताखोर बुलाकर दोपहर दो बजे किशोर का शव पानी से बाहर निकाला। क्षेत्र के हिनौतीमाफी गांव निवासी अमन पटेल (17) राजेश कुमार सिंह आदर्श इंटर कॉलेज अदलहाट में इंटर का छात्र था। सोमवार की सुबह 11 बजे गांव के लड़कों के साथ स्नान करने गांव के पीछे कलकलिया नदी पुल पर गया था। जहां स्नान करते समय पानी के तीव्र बहाव के चलते गहरे पानी में चला गया। जिसके चलते वह डूब गया। जब उसके साथी चीख पुकार करने लगे तो ग्रामीण नदी की ओर दौड़े। काफी खोजबीन के बाद पता नहीं चलने पर अदलहाट पुलिस को इसकी सूचना दी गई। पुलिस ने गोताखोर राकेश साहनी, रोहित व राम कुमार साहनी को बुलाया गया। गोताखोर कलकलिया नदी में खोजबीन करने के लिए कूदे। तीन घंटे के अथक प्रयास के बाद किशोर के शव को बाहर निकाला गया। मृतक दो भाइयों में छोटा भाई था। सूचना पर उप जिलाधिकारी चुनार राजेश कुमार वर्मा , ग्राम प्रधान प्रदीप पटेल, सत्येंद्र सिंह आदि पहुंचे। थानाध्यक्ष अमित कुमार मिश्रा ने बताया कि पानी मे डूबने से किशोर की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed