फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Teachers can be dismissed

आरोपी शिक्षक पर लटकी बर्खास्तगी की तलवार

Mon, 11 May 2020 09:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2020 09:30 PM IST
विज्ञापन
Teachers can be dismissed
मिर्जापुर। मड़िहान क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय रामपुर रेक्शा के सहायक अध्यापक अमिताभ तिवारी पर बर्खास्तगी की कार्रवाई की तलवार लटक रही है। उन पर आरोप है कि उन्होंने अंकों में गड़बड़ी कर यह सेवा हासिल की है।
विज्ञापन

बताया जाता है कि विशिष्ट बीटीसी के चयन में अमिताभ तिवारी का गुणांक निर्धारित गुणांक 252.52 से काफी कम 223.08 था। उसके बाद भी उनका चयन विशिष्ट बीटीसी प्रशिक्षण के लिए कुशीनगर के तत्कालीन जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य द्वारा कर लिया गया। उसके बाद वह सहायक अध्यापक के रूप में चयनित हुए और वर्ष 2016 में उन्होंने मिर्जापुर में कार्यभार ग्रहण किया। वर्तमान में वह रामपुर रेक्शा में कार्यरत है। बताया जाता है कि गोरखपुर मंडल के अपर आयुक्त प्रशासन की जांच में यह पाया गया कि उनके अंक निर्धारित गुणांक से काफी कम है। इस पर कुशीनगर के बीएसए ने उनकी नियुक्ति रद करने के लिए बीएसए मिर्जापुर को पत्र लिखा। इस पर बीएसए मिर्जापुर के पद पर उस समय कार्यरत जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य फतेह बहादुर सिंह ने उनको तीन दिनों के अंदर उपस्थित होकर स्पष्टीकरण देने को कहा था लेकिन शिक्षक उपस्थित नहीं हुए। कहा गया कि लाकडाउन के चलते वह नहीं निकल सकते। इस पर बीएसए वीरेंद्र कुमार सिंह ने उनको स्पष्टीकरण देने का पुन: अवसर देते हुए जवाब देने को कहा है।
विज्ञापन

वर्जन
सुनवाई के लिए सभी को अवसर प्रदान करना नैसर्गिक न्याय के तहत आता है। किसी को भी इससे वंचित नहीं किया जा सकता। इसीलिए उनको पुन: अवसर दिया गया है।
- वीरेंद्र कुमार सिंह, बीएसए, मिर्जापुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed