फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Teacher's car going to Sonbhadra in election duty overturned, injured

चुनाव ड्यूटी में सोनभद्र जा रही शिक्षिका की कार पलटी, घायल

Thu, 29 Apr 2021 12:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Apr 2021 12:58 AM IST
विज्ञापन
Teacher's car going to Sonbhadra in election duty overturned, injured
अहरौरा। स्थानीय थाना क्षेत्र के बिल्लो कुंड के पास बुधवार की सुबह लगभग 10 बजे वाराणसी से सोनभद्र की ओर जा रही कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। दुर्घटना में कार चालक सहित सवार महिला शिक्षिका जख्मी हो गई। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी अहरौरा भिजवाया। जहां घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद ट्रामा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

सोनभद्र में बृहस्पतिवार को होने वाले पंचायत चुनाव के दौरान ड्यूटी में अपनी पत्नी को लेकर जा रहे कार चालक संतोष कुमार (42) तथा कार सवार पत्नी इंदु लता (36) की कार अचानक बिल्लो कुंड के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में दंपति घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कार में फंसे घायलों को बाहर निकाल कर उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अहरौरा पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें वाराणसी रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष अजित श्रीवास्तव ने बताया कि इंदुलता चंदौली की मूल निवासिनी हैं। जो वाराणसी में शिक्षिका के पद पर कार्यरत हैं। सोनभद्र के म्योरपुर में पंचायत चुनाव ड्यूटी पर कार में सवार होकर अपने पति के साथ जा रही थीं। इस बीच रास्ते में कार अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना में दंपती घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना चुनाव ड्यूटी में लगे अधिकारियों को दी जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed