{"_id":"6a36e3e77fe666cde50a3277","slug":"tax-online-businesses-develop-tourism-hubs-and-establish-transport-hubs-mirzapur-news-c-192-1-svns1034-155770-2026-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: ऑनलाइन कारोबार पर लगे टैक्स, पर्यटन केंद्रों का हो विकास, बने ट्रांसपोर्ट नगर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: ऑनलाइन कारोबार पर लगे टैक्स, पर्यटन केंद्रों का हो विकास, बने ट्रांसपोर्ट नगर
विज्ञापन
संवाद कार्यक्रम में मौजूद उद्यमी और प्रबुद्धजन, स्रोत संवाद
मिर्जापुर। नगर के बरौधा कचार स्थित कारोबारी संजय सिंह गहरवार के आवास पर आयोजित संवाद कार्यक्रम में शहर के विकास, व्यापार, पर्यटन सुविधाओं एवं नागरिक समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई। इसमें उद्यमियों, व्यापारियों एवं प्रबुद्धजनों ने खुलकर विचार रखे। सड़क, साफ-सफाई, यातायात व्यवस्था, ट्रांसपोर्ट नगर, स्वास्थ्य सुविधाएं और ऑनलाइन कारोबार जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर मंथन हुआ।
कारोबारी संजय सिंह गहरवार ने कहा कि मिर्जापुर का पर्यटन केवल विंध्याचल धाम तक सीमित होकर रह गया है, जबकि जिले में विंढम फॉल और टांडा फॉल जैसे प्राकृतिक एवं आकर्षक स्थल मौजूद हैं। यदि इन स्थलों का समुचित विकास किया जाए तो जिले में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और बड़ी संख्या में पर्यटक आकर्षित होंगे।
व्यापारी नेता दीपचंद जैन ने कहा कि सड़क निर्माण के साथ-साथ उसके किनारे नालियों का निर्माण भी जरूरी है। कई स्थानों पर सड़क बनने के बाद बार-बार खोदाई और रोड कटिंग होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। साथ ही उन्होंने पटरियों पर अतिक्रमण का विरोध भी किया।
विज्ञापन
वरिष्ठ कारोबारी शत्रुघ्न केसरी ने कहा कि सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ व्यापारियों तक पहुंचाने के लिए बैंक ऋण की प्रक्रिया को सरल बनाया जाना चाहिए। उनके अनुसार ऋण के लिए अत्यधिक दस्तावेजों की मांग व्यापारियों के लिए परेशानी का कारण बनती है। उन्होंने यह भी कहा कि नवरात्र और सावन के दौरान शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध से व्यापारिक गतिविधियां प्रभावित होती हैं। ऐसी व्यवस्था होनी चाहिए, जिससे कारोबार भी सुचारु रूप से चलता रहे। उद्यमी दुर्गा प्रसाद चौधरी ने कहा कि व्यापार को गति देने के लिए ट्रांसपोर्ट नगर का निर्माण समय की मांग है। इससे व्यापारियों को माल ढुलाई में सुविधा मिलेगी और शहर में यातायात का दबाव भी कम होगा।
रविंद्र जायसवाल ने कहा कि वे ऑनलाइन कारोबार को बंद करने की मांग का समर्थन नहीं करते, लेकिन इस व्यवस्था को टैक्स के दायरे में लाया जाना चाहिए, ताकि स्थानीय छोटे व्यापारियों के हितों की रक्षा हो सके। व्यापारी आनंद अग्रवाल ने भी कहा कि बढ़ते ऑनलाइन कारोबार के कारण पारंपरिक व्यापार प्रभावित हो रहा है। यदि यही स्थिति बनी रही तो छोटे दुकानदारों के समक्ष गंभीर संकट खड़ा हो सकता है।
व्यापारी अमल सोनकर ने कहा कि अमृत योजना के तहत चल रहे कार्यों की वजह से शहरवासियों को महीनों से विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने इस मामले में जिला प्रशासन का ध्यान आकृष्ट करने की आवश्यकता बताई।
व्यापारी मंदीप सिंह ने जिले में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि छोटे-छोटे मामलों में भी मरीजों को प्रयागराज और वाराणसी रेफर कर दिया जाता है। उन्होंने जिले में उच्चस्तरीय अस्पतालों और विशेषज्ञ चिकित्सकों की व्यवस्था किए जाने की मांग की।
संवाद कार्यक्रम में व्यापारी और प्रबुद्धजनों की उपस्थिति
कार्यक्रम में उदय चंद्र गुप्ता, सुशील झुनझुनवाला, अशोक गुप्ता, कृष्णा जायसवाल, अतुल कुशवाहा, रविंद्र पाल सिंह, हीरालाल पांडेय, संतोष दूबे, संतोष उमर, अंकित गुप्ता, संजय जायसवाल, प्रिया सिंह, आरती सिंह, सरफराज अहमद, सौरभ कुमार श्रीवास्तव, सुशील केशरवानी, संदीप गुप्ता, सुनील कुमार गुप्ता और सोनू गुप्ता सहित बड़ी संख्या में व्यापारी एवं प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।