{"_id":"61e454b7d892c153d6422cc5","slug":"take-precautions-to-prevent-corona-mirzapur-news-vns6339231157","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से बचाव के लिए बरतें सावधानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से बचाव के लिए बरतें सावधानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला विज्ञान क्लब की ओर से कोरोना से बचाव विषय पर आनलाइन कार्यशाला रविवार को हुई। इसमें विभिन्न वर्ग के 109 बाल वैज्ञानिकों एवं उनके अभिभावकों ने प्रतिभाग किया।
कार्यशाला में विशेषज्ञों ने कोरोना के लक्षण, संक्रमण से बचाव, घर पर उपचार के दौरान कैसे रखें ध्यान, आपातकालीन चिकित्सा सलाह कब लें आदि की जानकारी दी। जिला समन्वयक सुशील कुमार पांडेय ने बताया कि कोरोना संक्रमण है जो सार्स सीओ वी-2 वायरस के जरिये फैलता है। यह वायरस संक्रमित व्यक्ति के लार के तरल बिंदु छोटी- छोटी बूंदों के डिस्चार्ज से फैलता है। जब व्यक्ति खास्ता, छीकता या बोलता है। यह हमारे शरीर में प्रवेश करता है। सूखी खासी, जुकाम और गले में दर्द, बुखार या बहुत ठंड लगना, थकान या शरीर में दर्द होना, सिर दर्द, नाक बहना, सांस लेने में दिक्कत होना या सांस फूलना, भूख न लगना तथा स्वाद अथवा गंध का न होना है। इससे बचने के लिए सावधानी एवं टीका लगवाना जरूरी है।
विशेषज्ञ वैज्ञानिक डीके कुलकर्णी ने बताया कि संक्रमण से कैसे बचा जा सकता है। डॉक्टर रुचि मिश्रा ने बताया कि मास्क पहनते समय नाक व मुंह ठीक ढंग से ढके होने चाहिए, मास्क जरा भी नीचे न सरके, चेहरे पर कसा रहे, मास्क तीन परत का बना हो अथवा एन 95 हो, प्रतिदिन नियमित रूप से धोकर उसे साफ सुथरा रखें, मास्क भी वैक्सीन की तरह हमारी रक्षा करता है। विशेषज्ञ वी प्रसाद ने हाथ धोने के लिए एक सूत्र के माध्यम से जानकारी दी। विशेषज्ञ डॉक्टर प्रशांत ने घर पर उपचार के दौरान किन बातों का रखें ध्यान, इस पर जानकारी दी। विशेषज्ञ डॉक्टर आर सी सिंह ने बताया कि आपात कालीन सलाह कब लें। समापन सत्र में बाल वैज्ञानिकों ने ओमिक्रान ,कोरोना के सन्दर्भ मे प्रश्न पूछे जिनका उत्तर दिया गया।