फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Students Win 11 Medals in Chess and Athletics Competitions

Mirzapur News: शतरंज और एथलेटिक्स प्रतियोगिता में छात्रों ने जीते 11 पदक

Tue, 19 May 2026 12:52 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Students Win 11 Medals in Chess and Athletics Competitions
पदक के साथ बजाज स्कूल के ​छात्र। स्रोत- स्कूल
वाराणसी में हुई सीआईएससीई जोनल प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने जलवे बिखेरे
विज्ञापन

मिर्जापुर। सीआईएससीई जोनल खेल प्रतियोगिताओं में सेठ द्वारका प्रसाद बजाज एजुकेशन सेंटर के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। शतरंज और एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रतिभा का परिचय देते हुए कुल 11 पदक अपने नाम किया।

प्रधानाचार्या डॉ. शिवानी कौशिक ने बताया कि शतरंज प्रतियोगिता डब्ल्यू एच स्मिथ स्कूल सिगरा वाराणसी में हुई। इसमें 11 विद्यालयों के 305 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में बजाज स्कूल की छात्रा काम्या गुप्ता ने व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीती। दिव्यांशी मौर्या व लीजा जायसवाल ने कांस्य पदक प्राप्त किया। आराध्या सोनी ने चौथा तथा अरमान श्रीवास्तव ने पांचवां स्थान प्राप्त कर विद्यालय की उपलब्धियों में योगदान दिया। टीम चैंपियनशिप में भी बजाज स्कूल का दबदबा देखने को मिला। अंडर-19 बालिका वर्ग में विद्यालय ने स्वर्ण पदक हासिल किया, जबकि अंडर-14 बालक, अंडर-14 बालिका तथा अंडर-17 बालिका वर्ग में रजत पदक प्राप्त हुए। एथलेटिक्स प्रतियोगिता सेंट जॉन्स स्कूल बीएल डब्ल्यू वाराणसी में हुआ। इसमें 16 विद्यालयों के 415 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। अंडर-14 बालिका वर्ग में अदिति त्रिपाठी ने डिस्कस थ्रो और शॉटपुट दोनों स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक जीतकर शानदार प्रदर्शन किया। दिया दुबे ने डिस्कस थ्रो में रजत पदक प्राप्त किया। अंडर-14 बालक वर्ग में विशिष्ट सिंह ने 80 मीटर बाधा दौड़ में स्वर्ण पदक जीता, राम प्रसाद ने हर्डल में रजत एवं डिस्कस थ्रो में कांस्य पदक हासिल किया। कार्तिकेय यादव ने शॉटपुट प्रतियोगिता में रजत पदक जीतकर विद्यालय की सफलता में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed