फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Students fell ill, DM expressed displeasure over the lack of cleaning of the water tank

Mirzapur News: विद्यार्थी हुए थे बीमार, पानी टंकी की सफाई न होने पर डीएम ने जताई नाराजगी

Sun, 09 Nov 2025 12:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Nov 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Students fell ill, DM expressed displeasure over the lack of cleaning of the water tank
जवाहर नवोदय विद्यालय में पानी की टंकी की सफाई न होने पर जिलाधिकारी ने शुक्रवार को नाराजगी जताई। साथ ही विद्यालय में पठन पाठन को दुरुस्त करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

4 अक्तूबर को नवोदय विद्यालय में डायरिया से लगभग 40 छात्र बीमार हुए थे। जिनमें 10 छात्रों को पटेहरा पीएचसी में भर्ती कराया गया था। पांच अक्तूबर को जिलाधिकारी ने डायरिया पीड़ित बच्चों का हाल जानने के बाद विद्यालय का निरीक्षण किया था।
विज्ञापन

मेस के सामने व पानी टंकी में गंदगी पाए जाने पर सफाई का निर्देश दिया था। एक महीने बीतने के बाद भी पानी टंकी की सफाई नहीं कराई जा सकी।
शनिवार को जिलाधिकारी के पूछने पर विद्यालय प्राचार्य राम सिंह ने बताया कि टंकी में मधुमक्खियों का छत्ता होने के कारण सफाई नहीं कराई जा सकी है। छत्ता हटाने के लिए टीम बुलाया गया था पर नहीं हट सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी टीम को बुलाया गया है। छत्ता हटाने के बाद टंकी की सफाई कराई जाएगी। इस दौरान मड़िहान भाजपा विधायक रमाशंकर सिंह, नगर भाजपा विधायक पं. रत्नाकर मिश्र, ब्लॉक प्रमुख गजेंद्र प्रताप सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed