{"_id":"57c878424f1c1b81042cb5ef","slug":"students-beaten-and-refused-to-clean-toilet","type":"story","status":"publish","title_hn":"टॉयलेट की सफाई से मना किया तो छात्रों को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टॉयलेट की सफाई से मना किया तो छात्रों को पीटा
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
Updated Fri, 02 Sep 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्राथमिक विद्यालय बरवा मिल्की में सहायक अध्यापक ने छात्रों द्वारा शौचालय साफ करने से मना करने पर उनकी पिटाई कर दी। जानकारी पर स्कूल पहुंचे अभिभावकों ने इस पर कड़ी नाराजगी जताई। इस दौरान मामला बिगड़ने पर अभिभावकों और शिक्षक के बीच हाथापाई हुई। जानकारी होने पर ग्राम प्रधान ने पहुंच कर मामला शांत कराया। इसी बीच ग्रामीणों की नाराजगी देख कर शिक्षक विद्यालय से भाग गया।
विकास खंड जमालपुर के प्राथमिक विद्यालय बरवा मिल्की में तैनात शिक्षक राम प्रकाश ने बुधवार को बच्चों से शौचालय साफ करने को कहा, बच्चों ने मना कर दिया तो उनकी पिटाई कर दी।
घर पहुंचने के बाद बच्चों ने मामले की जानकारी दी तो अभिभावक आक्रोशित हो गए। गुरुवार को स्कूल खुलने के बाद नाराज अभिभावक स्कूल पहुंचे और कड़ी नाराजगी जताई। इस दौरान अभिभावकों और शिक्षक के बीच हाथापाई भी हुई। अभिभावकों का आक्रोश देख शिक्षक स्कूल से खिसक लिया।
विज्ञापन
अभिभावकों ने मामले की जानकारी ग्राम प्रधान गोगई सिंह को दी, प्रधान ने अभिभावकों को समझाया। ग्राम प्रधान ने बताया कि सफाई कर्मचारी का स्थानांतरण हो चुका है। ग्रामीण शिवधनी पासी, चौथी, राम विलास, भगवानदास, राम शरण, गिरधारी, रचना, खुशबू, नंदिनी, रीना, भगवंती, सत्यम आदि ने शिक्षक पर कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणोें ने मामले की जानकारी खंड शिक्षा अधिकारी को दी। इस बाबत खंड शिक्षा अधिकारी संजय यादव का कहना है कि मामले की जानकारी हुई है, बच्चों से साफ-सफाई कराना गलत है। मामले की जांच की जाएगी। बीएसए अमरनाथ सिंह ने बताया कि बीईओ ने इसकी जानकारी दी है। शिक्षक पर आरोप सही मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।