फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Student dies after falling from overbridge on birthday in mirzapur who returning after celebrating party

बर्थडे के दिन आई मौत: ओवरब्रिज से गिरने से बीएससी के छात्र की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Sat, 12 Nov 2022 10:02 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 12 Nov 2022 10:02 PM IST
सार

जन्मदिन मनाकर घर जाते समय शिवशंकरी धाम दीक्षितपुर ओवरब्रिज से गिरने के कारण छात्र की मौत हो गई।  एक से दूसरे छोर पर जाने के लिए छलांग लगाकर पार करते समय हादसा हुआ। 

विज्ञापन
Student dies after falling from overbridge on birthday in mirzapur who  returning after celebrating party
हादसे के बाद घटनास्थल पर जुटे लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के मिर्जापुर जिले में जन्मदिन मनाकर घर जाते समय शनिवार को दोपहर बाद शिवशंकरी धाम दीक्षितपुर ओवरब्रिज पर एक से दूसरे छोर पर जाने के लिए छलांग लगाकर पार करते समय नीचे गिरने से छात्र की मौत हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। 

विज्ञापन


अदलहाट थाना क्षेत्र के पचेगड़ा राजूपुर निवासी धर्मेंद्र कुमार (18) पुत्र जयराम दीक्षितपुर स्थित सुरेश सिंह महाविद्यालय में बीएससी कृषि प्रथम वर्ष का छात्र था। शनिवार को धर्मेंद्र का जन्मदिन था। धर्मेंद्र अपने साथियों के साथ जन्मदिन मनाने के बाद घर जाने के लिए निकला।
विज्ञापन


धर्मेंद्र को उसके साथी बाइक से सुरेश सिंह महाविद्यालय के पास स्थित पुल पर छोड़ कर चले गए। उनके जाने के बाद धर्मेंद्र ने अपनी साइकिल महाविद्यालय से लेने के लिए पुल पर अपनी तरफ बनी सीढ़ी से उतरने के बजाय दूसरी तरफ सीढ़ी से उतरने के लिए डिवाइडर को पार करने के लिए छलांग लगा दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुल पर डिवाइडर के बीच में गैप है। दोनों पुल के बीच में दूरी ज्यादा होने के कारण छलांग लगाते समय छात्र उस पार न जाकर नीचे गिर गया। करीब 60 फीट नीचे गिरने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर उप निरीक्षक हरेराम यादव व राम प्रताप यादव मौके पर पहुंचे। इन लोगों ने परिजनों को सूचना दी।

सूचना मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। धर्मेंद्र दो भाई और एक बहन में सबसे छोटा था। बड़े भाई जितेंद्र कुमार बाइक मैकेनिक हैं। एक बहन है। जिसकी शादी अभी नहीं हुई है। पिता राजगीर मिस्त्री हैं। थानाध्यक्ष त्रिवेणी लाल सेन ने बताया कि पुल पार करते समय नीचे गिरने से छात्र की मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

ननिहाल आए बालक की पहाड़ी से गिरकर मौत

जंगल महाल कंचनपुर गांव स्थित ननिहाल आया बालक शनिवार शाम पहाड़ी पर खेलते समय खाई में जा गिरा। मौके पर पहुंचे परिजन घायल बालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां उसकी मौत हो गई। मड़िहान थाना क्षेत्र के धनारी गांव निवासी अंकित कुमार (10 ) पुत्र अमित कुमार शनिवार दोपहर में जंगल महाल के कंचनपुर में अपने माता-पिता के साथ ननिहाल आया हुआ था। शाम करीब चार बजे घर से कुछ दूरी पर स्थित भवरावा पहाड़ी पर कुछ बच्चों के साथ खेलने पहुंच गया।

जहां खेलते समय अचानक फिसल कर गहरी खाई में गिर गया। साथियों ने घटना की सूचना तत्काल परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने घायल अंकित को सीएचसी पहुंचाया। घटना की सूचना पुलिस को दी। इस बीच अस्पताल में अंकित की मौत हो गई।  थानाध्यक्ष कुमुद शेखर सिंह ने बताया कि खेलते समय पहाड़ी से गिरकर बालक की मौत हो गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed