फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Strict action should be taken against those accused of misbehaving with the lawyer.

Mirzapur News: अधिवक्ता से दुर्व्यवहार के आरोपियों पर सख्त कार्रवाई हो

Tue, 20 Jan 2026 01:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jan 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Strict action should be taken against those accused of misbehaving with the lawyer.
चुनार एसडीएम को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित मांग पत्र सौंपते बार के अध्यक्ष। संवाद
चुनार। हैदरगढ टोल प्लाजा पर टोल कर्मियों द्वारा अधिवक्ता से किए गए दुर्व्यहार के विरोध में सोमवार को चुनार तहसील के अधिवक्ताओं ने परिसर में चक्रमण कर जमकर नारेबाजी की। बार के अध्यक्ष शिवशंकर सिंह के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के नाम संबोधित मांग पत्र एसडीएम राजेश कुमार वर्मा को सौंपा गया। मांग पत्र में टोल प्लाजा प्रकरण में दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के साथ ही अधिवक्ताओं के वाहन को टोल टैक्स से मुक्त करने की मांग की गई। बार अध्यक्ष ने कहा कि अधिवक्ता का कार्य व्यवसाय न होकर समाज सेवा होता है, जो अधिवक्ता आचरण नियमावली में उल्लिखित है। कहा कि अधिवक्ताओं को नियमित रूप से घर से कोर्ट व मुकदमे आदि के मामले में स्थलीय निरीक्षण के लिए आना-जाना पड़ता है। इस दौरान पड़ने वाले टोल प्लाजा का शुल्क अधिवक्ताओं द्वारा भुगतान किया जाना संभव नहीं है। मांग पत्र के माध्यम से शासन व परिवहन मंत्रालय से अधिवक्ताओं के वाहन को टोल टैक्स से मुक्त करने की मांग की जाती है। एसडीएम ने मांग पत्र लेकर उचित माध्यम से शासन को भेजने का आश्वासन दिया। इस दौरान रामविलास सिंह, अविनाश गुप्ता, जंगबहादुर सिंह, रामलखन यादव, रामजी मिश्रा, मुन्नू गुप्ता, रामप्रकाश सिंह, शीतला प्रसाद यादव सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed