{"_id":"6a077c59a37b46ce3504c885","slug":"storm-wreaks-havoc-two-days-later-power-supply-to-85-villages-remains-unrecovered-mirzapur-news-c-189-1-svns1010-148535-2026-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"तूफान का कहर : दो दिन बाद भी 85 गांवों में बहाल नहीं हुई बिजली आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तूफान का कहर : दो दिन बाद भी 85 गांवों में बहाल नहीं हुई बिजली आपूर्ति
विज्ञापन
शिकारगंज के जागेश्वरनाथ विद्युत उपकेंद्र के मेन सप्लाई की खराबी को दूर करते कर्मचारी। स्रोत:-जा
- फोटो : संवाद
क्षेत्र में बुधवार की शाम आंधी-तूफान से भारी नुकसान हुआ है। दो दिन बाद भी इलाके में बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है। कल्यानीचक, मुड़हुआ दक्षिणी गांव के पास दाउदपुर मार्ग पर पेड़ हाईटेंशन बिजली लाइन और खंभों पर गिर पड़े हैं। इससे अहरौरा से आने वाली 33 हजार बोल्ट मेंन सप्लाई बाधित है। जागेश्वरनाथ उपकेंद्र से जुड़े 85 गांवों में बिजली आपूर्ति बंद होने से पानी की आपूर्ति भी नहीं हो रही है।जागेश्वरनाथ विद्युत उपकेंद्र से संचालित सिकंदरपुर, बैरी, शिकारगंज, अमरा दक्षिणी, नेवाजगंज फीडर पर बिजली के करीब 35 खंभे क्षतिग्रस्त हुए हैं। बिजली न होने के कारण लोग उमस और गर्मी से परेशान है। बिजली को बहाल करने के लिए 20 कर्मचारियों की टीम काम कर रही है। बिजली विभाग के मुताबिक विद्युत उपकेंद्र जागेश्वरनाथ के अंतर्गत सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। एसडीओ संतोष कुमार ने बताया की आंधी तूफान के कारण लाइन पर क्षति हुई है। बिजली सप्लाई बहाल करने के लिए कर्मचारियों के द्वारा युद्ध स्तर पर कार्य किया जा रहा है। जल्द ही गांव की आपूर्ति बहाल कर दिए जाएंगे।
बिजली आपूर्ति न होने से घरों में पानी की आपूर्ति भी बंद है। क्षेत्र में अधिकतर हैंडपंप खराब है। ऐसे में पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। राजेश विश्वकर्मा, सिकंदरपुर
-पिछले दो दिनों से बिजली आपूर्ति बंद होने से मोबाइल चार्ज करना मुश्किल हो गया है। मोबबाइल चार्ज करने के लिए चकिया बाजार जाना पड़ रहा है। वहीं भीषण गर्मी में बिना पंखा के रहना मुश्किल हो गया है। अवधेश प्रजापति, बीकापुर