फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   sp mirzapur meeting in police line

पुलिस कर्मियों ने एसपी के सामने गिनाई समस्याएं

Fri, 10 Jul 2020 09:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2020 09:48 PM IST
विज्ञापन
sp mirzapur meeting in police line
पुलिस लाइन के मनोरंजन कक्ष में सैनिक सम्मेलन व अपराध गोष्ठी करते पुलिस अधीक्षक। - फोटो : MIRZAPUR
मिर्जापुर। पुलिस अधीक्षक डा. धर्मवीर सिंह ने शुक्रवार को पुलिस लाइन के मनोरंजन कक्ष में सैनिक सम्मेलन और अपराध गोष्ठी किया। सबसे पहले पुलिसकर्मियों की समस्याओं को सुनकर निस्तारण का निर्देश दिया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि यदि कोई भी माफिया, गुंडा, अवांछनीय तत्व उनके कार्यों को विपरीत रूप से प्रभावित करता हो या किसी भी सरकारी कर्मचारी, अधिकारी को धमकी देता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। कार्य में बाधा उत्पन्न करने पर संबंधित थाना प्रभारी, पुलिस अधीक्षक या किसी भी पुलिस अधिकारी को लिखित या मौखिक सूचना दे। एसपी ने जनपद की कानून व्यवस्था, आपराधिक प्रकरण, विवेचनाओं के निस्तारण एवं अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई आदि बिंदुओं की समीक्षा की। टॉप-10 अपराधियों, एफआर का दाखिला, मालों का निस्तारण, वन माफिया, खनन माफिया, महिला संबंधी अपराधों में अभियुक्तों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई का निर्देश दिया। गोष्ठी में अपर पुलिस अधीक्षक नगर, अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन, क्षेत्राधिकारी चुनार, क्षेत्राधिकारी लालगंज, क्षेत्राधिकारी नगर, क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन, क्षेत्राधिकारी सदर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed