फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   soldier posted in navratri fair dies of heart attack

Mirzapur Navratri Mela: नवरात्र मेले में तैनात सिपाही की अचानक मौत, खाना खाने मेस जा रहे थे शिव शंकर प्रसाद

Tue, 04 Oct 2022 01:53 PM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Tue, 04 Oct 2022 01:53 PM IST
सार

गाजीपुर जिले के दिलदार नगर जमानिया निवासी शिव शंकर प्रसाद की गोपीगंज थाने में तैनाती थी। सोमवार को वे नवरात्र मेला में विंध्याचल के अमरावती चौराहा से काली खोह मोड़ के बीच ड्यूटी कर रहे थे। वे रात में ड्यूटी के दौरान काली खोह के मोड़ के पास मेस में खाना खाने जा रहे थे। इसी दौरान अचानक तबीयत बिगड़ गई। वे रास्ते में गिर गए।

विज्ञापन
soldier posted in navratri fair dies of heart attack
death demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

मिर्जापुर में विंध्याचल क्षेत्र के कालीखोह के पास सोमवार को देर रात ड्यूटी पर तैनात सिपाही की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विंध्याचल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित किया। सिपाही की मौत हार्ट अटैक से होने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन

गाजीपुर जिले के दिलदार नगर जमानिया निवासी शिव शंकर प्रसाद (49) पुत्र फुलेश्वर राम की गोपीगंज थाने में तैनाती थी। सोमवार को वे नवरात्र मेले में विंध्याचल के अमरावती चौराहा से काली खोह मोड़ के बीच ड्यूटी कर रहे थे। उनकी ड्यूटी रात से सुबह आठ बजे तक लगाई गई थी। वे रात में ड्यूटी के दौरान काली खोह के मोड़ के पास मेस में खाना खाने जा रहे थे। इसी दौरान अचानक तबीयत बिगड़ गई। वे रास्ते में गिर गए। आस-पास मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्काल एंबुलेंस को सूचना दी। इसके बाद उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विंध्याचल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मौके पर जिलाधिकारी दिव्या मित्तल, एसपी संतोष कुमार मिश्रा, अपर पुलिस अधीक्षक श्रीकांत प्रजापति, थानाध्यक्ष अतुल राय, सीएमओ भी पहुंचे। सीएमओ डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि सिपाही की मौत प्रथम दृष्टया हार्ट अटैक से होने की बात सामने आ रही है। मौत के वास्तविक कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed