फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Shouting, Jai Shivshankar-Jay Gangadhar

गूंजता रहा, जय शिवशंकर-जय गंगाधर

Tue, 25 Jul 2017 12:16 AM IST
mirzapur
mirzapur Updated Tue, 25 Jul 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
Shouting, Jai Shivshankar-Jay Gangadhar
श‌िव का पूजन
 सावन माह के तीसरे सोमवार को देवों के देव महादेव के दरबार में विधिवत जलाभिषेक करने को शिव भक्तों का तांता लगा रहा। शिवालयों में भोर से ही दर्शन-पूजन एवं जलाभिषेक का दौर शुरू हो गया था, जो अनवरत चलता रहा। रिमझिम फुहारों में भीगते हुए भक्त भगवान शंकर के मंदिर पहुुंचे, जहां विधि-विधान से जलाभिषेक कर पूजन-अर्चन किया। सुबह से शाम तक घंटा-घड़ियाल, शंख सहित हर-हर महादेव एवं बोल-बम के जयकारे से पूरा शिव मंदिर गुंजायमान हो रहा था।        
विज्ञापन

     
सोमवार को सुबह से ही शिव मंदिरों में दर्शन-पूजन सहित जलाभिषेक एवं दुग्धाभिषेक करने के लिए शिव भक्तों का रेला लगा रहा। तरह-तरह के पुष्पों सहित बेलपत्र एवं बर्फ आदि से औढरदानी का किया गया भव्य शृंगार का दर्शन पाकर श्रद्धालु अभिभूत हो उठे। सुबह से निरंतर हो रही बारिश में भीगते हुए आस्थावान मंदिर पहुंचे, जहां विधिवत दर्शन-पूजन कर सुखमय जीवन की कामना की। मंदिर परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार बीच रुद्राभिषेक एवं जलाभिषेक का क्रम अनवरत चलता रहा, वहीं कहीं-कहीं शिवालयों में देर रात तक भजन-कीर्तन का भी आयोजन किया गया था। विंध्याचल के शिवपुर स्थित रामेश्वर महादेव, देवीधाम परिसर मेें विराजमान श्री पंचमुखी महादेव सहित नगर के रामबाग स्थित श्री ताड़केश्वर नाथ जी, बरियाघाट स्थित श्री पंचमुखी महादेव, पेहटी का चौराहा स्थित श्री नागेश्वर नाथ महादेव जी, चौबेटोला स्थित श्री आनंदेश्वर महादेव जी, महुवरिया स्थित प्राचीन श्री पंचमुखी महादेव, सहित कई अन्य शिव मंदिरों में जलाभिषेक व दुग्धाभिषेक सहित दर्शन-पूजन का क्रम चलता रहा। व्रती महिलाएं व पुरुष भक्तों ने शिव मंदिर जाकर बड़े ही श्रद्घाभाव से भगवान शंकर का पूजन-अर्चन कर सुख-समृद्घि की कामना की। शिवालयों की तरह-तरह की फूल-पत्तियों व रंग-बिरंगे झालरों से की गई सजावट एक अलौकिक छटा बिखेर रही थी। मंदिर के बाहर लगी माला-फूल व प्रसाद की दूकानों पर बड़ी संख्या में श्रद्घालु जुटे रहे, वहीं हर-हर महादेव के जयकारे से परिसर शिवमय हो रहा था। शिव मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देेखते हुए सुरक्षा-व्यवस्था के चाक-चौबंद इंतजाम किए गए थे।            
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed