फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Seven villagers injured in bear attack, locked in house

Mirzapur News: भालू के हमले में सात ग्रामीण घायल, मकान में बंद किया

Thu, 23 Mar 2023 12:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Mar 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
Seven villagers injured in bear attack, locked in house
जिगना। थाना क्षेत्र के नेगुरा बान सिंह गांव में बुधवार को सुबह दिखाई देने के बाद खेत में छिपे भालू ने हमला कर सात लोगों को घायल कर दिया। इसके बाद भालू बघेड़ा कला गांव पहुंचकर एक मकान में घुस गया। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। वन विभाग की टीम मकान का दरवाजा बाहर से बंद कर उसे पकड़ने की कोशिश कर रही है। पिंजड़ा मंगाया गया है। इसके बाद उसे बंद कर जंगल में छोड़ा जाएगा। जंगल से भटककर भालू बुुधवार को सुबह जिगना थाना क्षेत्र के नेगुराबान सिंह गांव में पहुंच गया। भालू देख ग्रामीणों ने खलबली मच गई। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर वन रक्षक अवधेश कुमार यादव, पिंटू लाल आदि पहुंचे। वन विभाग की टीम नेगुराबान सिंह गांव पहुंची तो भालू अरहर के खेत में था। तीन घंटे बाद भालू निकल कर नेगुरा बान सिंह गांव से होते हुए भतड़ा, जिगना बारी होकर यादवपुर पहुंच गया। वहां सियाराम (65), तानिया (16), नपीता (18) को घायल कर भालू बिहसड़ा कला के मुराजपुर गांव पहुंच गया। वहां सुरेश (40) निवासी मुराजपुर, विकास (30), विनय (27) निवासी रूदईपुर, पार्वती मौर्या (50) निवासी बिहसड़ा कोइरान को घायल करते हुए बघेड़ा कला गांव पहुंच गया। वहां तेजू बिंद के मकान में घुस गया। मकान में कोई नहीं था। पीछा करते हुए पहुंची वन विभाग की टीम व ग्रामीणों ने बाहर से दरवाजा बंद कर घेराबंदी कर दी है। मौके पर एसडीओ एपी सिंह और वन क्षेेत्राधिकारी केके सिंह पहुंचे। वन क्षेत्राधिकारी लालगंज केके सिंह ने कहा कि भालू जंगल से भटक कर गांव में चला गया है। कमरे में बंद भालू की घेराबंदी की गई है। पिंजड़ा मंगवाया गया है। पिंजड़ा आने के बाद उसे पकड़ कर जंगल छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed