फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Secretary suspended for black marketing and overrating of fertilizer

Mirzapur News: खाद की कालाबाजारी और ओवररेटिंग पर सचिव निलंबित

Tue, 26 Nov 2024 05:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2024 05:06 AM IST
विज्ञापन
Secretary suspended for black marketing and overrating of fertilizer
मिर्जापुर। खाद की कालाबाजारी और ओवररेटिंग के आरोप में बी. पैक्स भरपुरा के सचिव को सोमवार को जिलाधिकारी के निर्देश पर निलंबित कर दिया गया। सचिव के खिलाफ निलंबित की कार्रवाई से अन्य समितियों के सचिवों में खलबली मची हुई है।
विज्ञापन

पीसीएफ की तरफ से बी. पैक्स भरपुरा को सोमवार को 200 बोरी डीएपी एवं 250 बोरी यूरिया भेजी गई थी। बी. पैक्स भरपुरा के सचिव लोलारख नाथ मिश्रा द्वारा सोमवार को सुबह 6 बजे पहाड़ी ब्लॉक के सहकारी संघ लिमिटेड सिंधोरा के गोदाम में 200 बोरी डीएपी, 250 बोरी यूरिया उतरवाई गई थी। सहायक विकास अधिकारी सहकारिता पहाड़ी एवं बीडीओ के संयुक्त सत्यापन के दौरान बी. पैक्स भरपुरा समिति पर 25 बोरी डीएपी कम पाई गई। अधिकारियों ने बी.पैक्स भरपुरा एवं सहकारी संघ लिमिटेड सिंधोरा के गोदाम को सील कर दिया। जिलाधिकारी के निर्देश पर डीएपी की कालाबाजारी के आरोप में सचिव लोलारख नाथ मिश्रा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। एआर कोऑपरेटिव बिपिन कुमार सिंह ने बताया कि सहायक विकास अधिकारी सहकारिता दिनेश कुमार शर्मा को अगले आदेश तक बी. पैक्स भरपुरा समिति के सभी कार्यों को करने के लिए अधिकृत किया गया है। उन्होंने बताया कि अपर जिला सहकारी अधिकारी रणेंद्र नाथ द्विवेदी को जांच अधिकारी नियुक्त करते हुए दो दिन के अंदर रिपोर्ट मुख्यालय को सौंपने का का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed