फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Sanitation of city wards again

नगर के वार्डों का दोबारा हो रहा सैनिटाइजेशन

Mon, 18 May 2020 10:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
Sanitation of city wards again
मिर्जापुर। सोमवार को सुबह स्वच्छ भारत मिशन की टीम ने शिवपुर वार्ड का सैनिटाइजेशन किया। सभासद माला देवी के नेतृत्व में पूरे वार्ड में पड़ने वाले विभिन्न गलियों, मार्गो का संपूर्ण सैनिटाइजेशन का कार्य किया। जिसमें रामगया घाट, यादव बस्ती, पटेंगरा नाला एवं शिवपुर वार्ड में पड़ने वाले राजकीय बालिका इंटर कॉलेज ,दिव्यांग स्कूल एवं वृद्ध आश्रम के साथ-साथ डाकघर एवं प्रशासनिक वाहनों को भी सैनिटाइज किया गया। जिला अधिकारी सुशील पटेल के आदेशानुसार प्रतिदिन जिला न्यायालय एवं सभी श्रमिक स्पेशल ट्रेन के आगमन से पहले एवं प्रस्थान के बाद प्लेटफार्म और स्टेशन परिसर को सैनिटाइज किया जा रहा है। इसके साथ ही साथ नगर पालिका परिषद द्वारा नगर में मच्छरों के आतंक से निजात दिलाने के लिए जोनल प्रभारी संजय श्रीवास्तव के नेतृत्व में वार्ड वार फागिंग कार्य कराया जा रहा है। नपाध्यक्ष मनोज जायसवाल ने बताया कि यह कार्य निरंतर चलता रहेगा। भारत मिशन से कार्यक्रम प्रबंधक संजय सिंह, रोहित जायसवाल, राजन मौर्य, आकाश चौधरी, राकेश यादव एवं सफाई नायक आशीष सुदर्शन अपने समस्त कर्मचारियों के साथ उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed