फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Roof debris fell down during demolition, young man injured

Mirzapur News: तोड़ते समय नीचे गिरा छत का मलबा, युवक घायल

Sun, 11 Feb 2024 02:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Feb 2024 02:13 AM IST
विज्ञापन
Roof debris fell down during demolition, young man injured
जिगना। थाना क्षेत्र के नरोइयां गांव के अंगनपुर बस्ती में मकान का छत गिरने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना देख युवक की मां बेहोश हो गई। मकान गिरने से घर में रखे सामान भी नष्ट हो गए। घटना के बाद लोगों की भीड़ जुट गई। घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र विजयपुर सर्रोई ले जाया गया। जहां से घायल को मंडलीय अस्पताल रेफर किया गया।
विज्ञापन

नरोइयां ग्राम पंचायत के अंगनपुर बस्ती निवासी रामधारी को लगभग 18 साल पहले इंदिरा आवास मिला था। जिसका छत जर्जर हो गया है। छत आरसीसी बनी थी। शनिवार को दोपहर में रामधारी (50) और उनके पुत्र लक्ष्मीकांत (18) छत पर चढ़कर कुछ हिस्से को तोड़ रहे थे। दोपहर करीब दो बजे रामधारी किसी काम से छत से नीचे उतरे थे। उसी दौरान कमरे का पूरा छत भरभराकर नीचे आ गया। इस हादसे में लक्ष्मीकांत गम्भीर रूप से घायल हो गए। कमरे में रखी चारपाई, खाद्यान्न व घरेलू सामान आदि दबकर नष्ट हो गए। घटना देख हादसे में घायल लक्ष्मीकांत की मां गीता देवी (45) बेहोश हो गईं। ग्रामीणों ने मलबे में दबे लक्ष्मीकांत को बाहर निकाला। मां और पुत्र को पहले नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नरोइया ले जाया गया। जहां गीता देवी को होश आने के बाद लक्ष्मीकांत को लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र विजयपुर सर्रोई ले गए। जहां प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. रत्नाकर मिश्र ने मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया। रामधारी के अनुसार 70 हजार रुपये का सामान नष्ट हो गया। सूचना मिलते ही क्षेत्रीय लेखपाल उमेशचंद तिवारी ने मौके पर पहुंच कर छानबीन की।

सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के परिसर में आयोजित भारत नेपाल मैत्री महोत्सव के मंच पर नेपाल भारत का झ

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed