फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Revision of voter list for civic elections started

निकाय चुनाव के लिए मतदाता सूची के पुनरीक्षण का कार्य शुरू

Sun, 16 Oct 2022 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Oct 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Revision of voter list for civic elections started
नगरीय निकायों के चुनाव के लिए शनिवार को मतदाता पुनरीक्षण अभियान शुरू हो गया। बीएलओ ने घर-घर जाकर मतदाता सूची का मिलान शुरू कर दिया है। उसी दौरान बीएलओ सूची में नए मतदाताओं का नाम दर्ज कर पुराने का नाम हटा रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में चार नगरीय निकाय हैं। इसमें मिर्जापुर, चुनार व अहरौरा में नगर पालिका तथा कछवां में नगर पंचायत है। इन चारो नगरीय निकायों में कुल 100 वार्ड हैं। इनमें से मिर्जापुर में 38, चुनार में 25, अहरौरा में 25 तथा कछवां नगर पंचायत में 12 वार्ड हैं। इन नगरीय निकायों में 332 मतदान स्थल बनाए गए हैं। इन मतदेय स्थलों में से प्रत्येक पर एक-एक बीएलओ की तैनाती की गई है। इनमें से मिर्जापुर नगर पालिका क्षेत्र में 246, चुनार में 45, अहरौरा में 25 व कछवां में 16 मतदेय स्थल बनाए गए हैं।
विज्ञापन

इनके अलावा 47 कर्मचारी पर्यवेक्षक कार्य कर रहे हैं। इन चारों निकायों में कुल 275587 मतदाता हैं। संबंधित नगरीय निकायों की मतदाता सूची का पुनरीक्षण कार्य शुरू होने के बाद इनकी संख्या बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। वर्ष 2017 में हुए निकाय चुनाव में मिर्जापुर नगर पालिका क्षेत्र में 208543 मतदाता थे। इसी तरह से चुनार नगर पालिका में 34341 व अहरौरा में 19231 मतदाता थे। इनके अलावा नगर पंचायत कछवां की मतदाताओं की संख्या 13472 थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उप जिला निर्वाचन अधिकारी शिव प्रताप शुक्ल ने बताया कि मतदाता सूची के पुनरीक्षण का कार्य शुरू हो गया है। बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं की जानकारी ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed