फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Ration is not being given after getting thumb impression for last three months

Mirzapur News: तीन महीने से अंगूठा लगवाकर नहीं दे रहे राशन

Tue, 18 Mar 2025 12:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Mar 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Ration is not being given after getting thumb impression for last three months
मिर्जापुर। जिले की चारों तहसील पर सोमवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। मड़िहान तहसील में कुड़ी गांव की सिंगारी ने अफसरों को बताया कि तीन महीने से ई-पास मशीन में अंगूठा लगवाकर कोटेदार उसे राशन नहीं दे रहा है। जिले में कुल 230 शिकायतें आईं, जिनमें से सिर्फ 21 का निस्तारण हुआ।
विज्ञापन

सदर तहसील में एडीएम शिवप्रताप शुक्ल की अध्यक्षता में जनसुनवाई हुई। यहां 85 मामले आए, जिनमें से 12 का निस्तारण हुआ। एसडीएम गुलाबचंद्र, सीओ सदर अमर बहादुर, तहसीलदार हेमंत कुमार आदि थे। मड़िहान में सीडीओ विशाल कुमार ने जनता की शिकायतें सुनीं। उन्होंने सीडीओ ने जिला पूर्ति अधिकारी को कुड़ी गांव की सिंगारी की शिकायत की जांच करने का निर्देश दिया। यहां 43 शिकायतें आईं, जिनमें से पांच का समाधान मौके पर हुआ। ज्यादातर मामले राजस्व, विकास विभाग व पेयजल से संबंधित रहे। इस दौरान सीएमओ सीएल वर्मा, एसडीएम सौम्या मिश्रा, सीओ ऑपरेशन मुनेंद्र पाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

चुनार: सक्तेशगढ क्षेत्र के बल्लीपुर गांव के डॉ. रामदुलार सिंह पराया ने प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसके गांव में बंजर, नाले की जमीन और चकरोड़ पर अतिक्रमण कर लिया गया है। यहां 49 शिकायतें आईं, जिनमें से दो का निस्तारण हुआ। इस दौरान एसडीएम राजेश कुमार वर्मा, तहसीलदार योगेंद्र शरण शाह, पुलिस उपाधीक्षक मंजरी राव, नायब तहसीलदार गरिमा अधिशासी अधिकारी राजपति बैस, एसडीओ विद्युत जयकार पटेल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लालगंज: एडीएम भू-राजस्व सत्य प्रकाश सिंह ने शिकायतें सुनीं। यहां कोलकम कला के रमाशंकर पटेल ने सीमांकन कराने तो गोडर निवासी सोमवरिया ने भूमिधरी पर अवैध निर्माण रोकने की गुहार लगाई। नेवढिया के सुरेश कुमार ने अतिक्रमण की शिकायत की। मझियार निवासी राजकुमार पाल ने वन विभाग पर उनकी भूमि पर खोदाई कराने का आरोप लगाया। यहां 53 शिकायतें आईं, जिनमें दो का निस्तारण किया गया। इस मौके पर एसडीएम युगांतर त्रिपाठी, हसीलदार तरुण प्रताप सिंह, बीडीओ शैलेंद्र सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed