फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   rape

विवाहिता के साथ दुष्कर्म, आरोपी पर मुकदमा दर्ज

Tue, 13 Oct 2020 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
rape
राजगढ़। मड़िहान थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की देर शाम शौच के लिए गई 19 वर्षीय विवाहिता के साथ गांव निवासी एक युवक ने दुष्कर्म किया और किसी से बताए जाने पर जान से मारने की धमकी दी। सुबह विवाहिता ने सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया। पुलिस ने छानबीन कर तहरीर ली तो एक के ऊपर आरोप लगाया। जिस पर पुलिस आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। विवाहिता को मेडिकल के लिए भेज दिया। मामले में एक बात ये भी आ रही है कि मामले में पुरानी रंजिश के चलते आरोप लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

गांव निवासी 19 वर्षीय विवाहिता सोमवार की देर शाम को शौच के लिए जा रही थी। इस दौरान गांव निवासी एक युवक उसे जबरदस्ती पकड़कर खेत में स्थित खाली मकान में ले गया और दुष्कर्म किया। किसी से बताने पर जान से मारने की धमकी दी। रात को विवाहिता ने घर आकर सारी बात बतायी। रात में सामूहिक दुष्कर्म की बात उसने कही। परिजन वहां पहुंचे तो आरोपियों ने परिजनों की पिटाई कर भगा दिया। सुबह पीड़िता की मां ने थाने पर जाकर तहरीर दी। सामूहिक दुष्कर्म की सूचना पर सीओ नक्सल प्रभात सिंह और मड़िहान थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह मौके पर जाकर छानबीन करने पहुंचे। छानबीन में कई बातें सामने आईं। कुछ लोगों ने पुरानी रंजिश में दुष्कर्म का आरोप लगाने की बात कही। मामले की जांच करने पर पुलिस ने पीड़िता और उसके परिवार से बात की। पीड़िता के मां ने तहरीर दी कि गांव निवासी एक युवक ने उसकी पुत्री के साथ दुष्कर्म किया है। मामले में पुुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया। युवती को मेडिकल के लिए भेज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। एएसपी सिटी संजय कुमार ने बताया कि दोनों परिवारों में पुरानी रंजिश भी है। फिलहाल विवाहिता के मां की तहरीर पर एक आरोपी 22 वर्षीय विकास के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed