फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Ramakrishna Hospital blacklisted in case of recovery of money from patients.

मरीजों से पैसा वसूली मामले में रामकृष्ण अस्पताल ब्लैक लिस्टेड.

Wed, 19 Jan 2022 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Ramakrishna Hospital blacklisted in case of recovery of money from patients.
मिर्जापुर। आरटीआई कार्यकर्ता की शिकायत के बाद मरीजों से इलाज के नाम पर वसूली करने के साथ कूट रचित दस्तावेज के जरीए सरकारी धन का गबन करने के मामले में रामकृष्ण सेवाश्रम अस्पताल के खिलाफ कार्रवाई की गई है। जिलाधिकारी के निर्देश के बाद अस्पताल आयुष्मान के टीएमएस पोर्टल से सस्पेंड कर ब्लैक लिस्टेड कर दिया गया है। आरटीआई कार्यकर्ता इरशाद अली ने पीएमओ से रामकृष्ण सेवाश्रम अस्पताल के द्वारा आयुष्मान के मरीजों के बिल में हेराफेरी कर भ्रष्टाचार करने की शिकायत की थी। सीएमओ के निर्देश पर जिला शिकायत प्रबंधक आयुष पांडेय, नोडल आयुष्मान डा. वीके भारती, विजलेंस अधिकारी डा. सुबोध सिन्हा ने जांच किया। जांच में पाया गया कि जिन मरीजों का इलाज आयुष्मान योजना के तहत किया गया और सरकार से लाखों रुपये लिए गए उन्हीं मरीजों से अल्ट्रासाउंड और दवा के नाम पर भी गलत तरीके से उगाही की गई। रिपोर्ट पर जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने अस्पताल को आयुष्मान के पोर्टल से डि-इंपैनल किए जाने की संस्तुति प्रदान की। एक माह पहले रामकृष्ण सेवाश्रम अस्पताल के खिलाफ कार्रवाई हुई थी। विंध्याचल थाना क्षेत्र के पटेंगरा निवासी प्रदीप कुमार ने सीएमओ को पत्रक देकर आरोप लगाया था कि उसके पिता अमृतलाल प्रजापति को पेट में दर्द था। उनको आयुष्मान योजना के लिए संबंद्ध अस्पताल में ले जाया गया। जहां दो माह पुराने अल्ट्रासाउंड पर आपरेशन किया। जिसके बाद में उसके पिता की मौत हो गई। मामले में जांच के बाद आरोप सही पाए जाने पर अस्पताल के सर्जरी विभाग को ब्लैक लिस्टेड किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed