फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Raised the issue of cleaning canals in Kisan Diwas

Mirzapur News: किसान दिवस में उठाया नहरों की सफाई का मुद्दा

Thu, 22 Dec 2022 07:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Dec 2022 07:00 AM IST
विज्ञापन
Raised the issue of cleaning canals in Kisan Diwas
पथरहिया स्थित आडिटोरियम में बुधवार को आयोजित किसान दिवस में किसानों ने नहरों की साफ-सफाई और पानी छोड़े जाने का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। किसानों ने केंद्रों में धान खरीद में मनमानी किए जाने का आरोप भी लगाया। किसानों की समस्याओं सुनने के बाद जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने संबंधित अधिकारियों को अविलंब समाधान कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

किसानों का कहना था कि सखौरा पंप नहर में सिल्ट सफाई के लिए एक सप्ताह पहले से ही पानी का संचालन बंद कर दिया गया है। संबंधित विभाग की ओर से न तो नहर से सिल्ट की सफाई की जा रही है और न ही नहर में पानी छोड़ा जा रहा है। पानी के अभाव में फसलों की सिंचाई प्रभावित हो रही है। किसानों का आरोप था कि अधिकांश नहरों में सफाई के बाद उसका मलबा नहर के बीच में ही छोड़ दिया गया है। इस प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने सिंचाई विभाग नहर प्रखंड के अधिकारियों को तत्काल मलबा हटाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को नहरों का निरीक्षण कर रोस्टर के अनुसार नहरों में पानी छोड़ने का निर्देश दिया। एक किसान ने विद्युत वितरण खंड चुनार पर आरोप लगाया कि बगहिया पुरवा में विद्युतीकरण के लिए खंभा तो लगा दिया गया है, लेकिन अभी तक तार व ट्रांसफार्मर नहीं लगाया गया है। डीएम ने संबंधित अधिशासी अभियंता को जांच कर जरूरी कदम उठाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों ने धान खरीद केंद्र पचोखरा राजगढ़ प्रथम व द्वितीय में टोकन के अनुसार धान की खरीद नहीं किए जाने का आरोप लगाया। किसानों ने केंद्र प्रभारी पर मनमाने ढंग से धान खरीद का आरोप लगाया। जिलाधिकारी ने डिप्टी आरएमओ को आरोपों की जांच कर जरूरी कदम उठाने का निर्देश दिया। साथ ही टोकन के हिसाब से किसानों के धान की खरीद कराने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने यह निर्देश भी दिया कि आरोप सही मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई करें।
जिलाधिकारी ने कहा कि 28 फरवरी 2023 तक धान की खरीद होनी है। सभी किसानों से धान खरीद व्यवस्था सुनिश्चित कराएं। शक्तिनगर-वाराणसी मार्ग पर टोल प्लाजा पर स्थानीय गाड़ियों के लिए छूट के मुद्दे पर जिलाधिकारी ने कहा कि टोल प्लाजा पर रजिस्ट्रेशन कागज व अन्य प्रपत्र लेकर निर्धारित पास बनवाकर छूट प्राप्त की जा सकती है।

इस दौरान सीडीओ श्रीलक्ष्मी वीएस, डिप्टी आरएमओ धनंजय सिंह, जिला प्रबंधक पीसीएफ वैभव कुमार, डीएफओ अरविंद राज मिश्र, उप निदेशक कृषि डॉ. अशोक उपाध्याय, जिला कृषि अधिकारी पवन प्रजापति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed