फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Ragi group tied the knot on the festival of lights

प्रकाश पर्व पर रागी जत्थे ने बांधा समां

Sun, 13 Feb 2022 11:29 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Feb 2022 11:29 PM IST
विज्ञापन
Ragi group tied the knot on the festival of lights
मिर्जापुर। त्रिमुहानी स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी निर्मल संगत में श्री गुरु गोविंद सिंह के 355 वें प्रकाश पर्व पर रविवार को शबद कीर्तन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सुबह से ही कार्यक्रम होते रहे। वक्ताओं ने गुरु गोविंद सिंह की वीरता व खालसा पंथ की स्थापना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसके साथ ही दिल्ली, पंजाब, हरिद्वार, वाराणसी, पटना व अन्य जगहों से आए रागी जत्थे ने शब्द कीर्तन कर समा बांध दिया। सुबह अखंड पाठ का समापन हुआ। शब्द कीर्तन के बाद गुरु के अटूट लंगर का भी आयोजन किया गया। जिसमें सभी धर्मों के बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद छका। संचालन महंत श्याम सुंदर सिंह और उप प्रबंधक सुशील सिंह सनी ने किया। इस अवसर पर करमजीत सिंह सरना, हरभजन सिंह लहरी, रामशरण दास, ज्ञानी नरेंद्र सिंह, ज्ञानी कुलविंदर सिंह, इंदरप्रीत सिंह लकी, विवेक सिंह रिंकू, हरभजन, हरबंस लाल, राज सिंह, दलीप विज,ओंकार विज, चरणजीत सिंह सोखी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed