{"_id":"107740c1fae44408f6635d6c1e6b7c22","slug":"pwd-work-in-lasyness-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्य में लापरवाही पर पीडब्ल्यूडी को फटकार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्य में लापरवाही पर पीडब्ल्यूडी को फटकार
ब्यूरो / अमर उजाला, मिर्जापुर
Updated Thu, 10 Sep 2015 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडलायुक्त ने समीक्षा बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी अमित कुमार को निर्देश दिया कि लोक निर्माण विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए गुणवत्ता परक सड़क बनवाएं। जल निगम के कार्यों में खराबी मिलने पर अधीक्षण अभियंता से स्पष्टीकरण देने को कहा। साथ ही निर्देश दिया कि वे पाइप पेयजल योजना का प्रभावी बनाते हुए हैंडपपों के स्थापना एवं रिबोर के कार्यो में तेजी लाएं। संयुक्त निदेशक कृषि को खाद बीज की किसी प्रकार की कमी नहीं होने की निर्देश दिया। कैंप लगा कर किसानों का क्रेडिट कार्ड बनवाएं। उन्होंने उपनिदेशक उद्यान को निर्देशित किया कि वे मंडल में संचालित होने वाले योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने एवं टमाटर की खेती की बढ़ावा दिलवाएं। पशु चिकित्साधिकारी को कामधेनु एवं कुकुट योजना के कार्य में प्रगति लाने का निर्देश दिया। अधीक्षण अभियंता बिजली को शासन द्वारा निर्देशित किए गए मानक के अनुसार बिजली आपूर्ति करने को कहा। साथ ही खराब ट्रांसफार्मरों को 72 घंटे के अंदर बदलवाने का निर्देश दिया। कार्यदायी संस्थाओं को कार्य में तेेजी लाने का निर्देश दिया। इसके अलावा अन्य योजनाओं को समय से संचालित करने एवं कार्य में तेेजी लाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन