फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Public pressure mounts after electricity, gas and petrol become 10% more expensive

Mirzapur News: 10 फ़ीसदी महंगी हुई बिजली, गैस और पेट्रोल के बाद जनता पर बढ़ा दबाव

Sat, 30 May 2026 11:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
Public pressure mounts after electricity, gas and petrol become 10% more expensive
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मिर्जापुर। पिछले कुछ हफ्तों में दूध, पेट्रोल-डीजल, सीएनजी आदि के दाम बढ़ने के बाद अब प्रदेश के लोगों की जेब पर एक और बड़ा बोझ बढ़ गया है। प्रदेश में अब बिजली भी 10 फीसदी तक महंगी हो गई है। फ्यूल सरचार्ज 10 फीसदी तक बढ़ा दिया गया है। उदाहरण के तौर पर यदि बिजली का बिल 100 रुपये प्रति महीना आ रहा है तो अब यह बढ़कर 110 हो जाएगा। इससे लोगों की जेब पर असर पड़ेगा। बिना किसी सूचना के बिजली बिल में अप्रत्याशित वृद्धि से उपभोक्ताओं में रोष है। कहा जा रहा है कि चुनावी वर्ष होने के बाद भी बिजली के बिलों में इस वृद्धि से सरकार को लोगों की आक्रोश का सामना करना पड़ सकता है। यह वृद्धि जून माह से ही शुरू हो जाएगी। इस संबंध में अधीक्षण अभियंता अंकुर अवस्थी ने बताया कि अभी उनके पास ऐसा कोई आदेश या निर्देश नहीं आया है। यदि आदेश आता है तो उसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
प्रतिक्रिया
एक तो बिजली वैसे ही महंगी है उसमें और महंगाई जोड़कर के उपभोक्ताओं की कमर तोड़ने का काम किया जा रहा है। यह आम आदमी के हित में नहीं है।
अनुपमा, गृहिणी, वासलीगंज

बिजली की समस्या दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। उसी के साथ ही उसके दामों में भी वृद्धि होती जा रही है। सरकार को इस पर फिर से विचार करना चाहिए।
राजेश कुमार, पुरानी दशमी

आज जब सभी चीज बिजली पर ही निर्भर हो रही हैं। गैस सिलिंडर की समस्या बढ़ रही है। उसके बाद भी बिजली पर टैक्स बढ़ाना उचित कदम नहीं कहा जा सकता।
राकेश कुमार, कजरहवा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed