फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Preparations for Nainagarh festival were inspected

Mirzapur News: नयनागढ़ महोत्सव की तैयारियों का निरीक्षण कर लिया जायजा

Wed, 13 Nov 2024 01:55 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Nov 2024 01:55 AM IST
विज्ञापन
Preparations for Nainagarh festival were inspected
चुनार। गंगा घाट पर आयोजित होने वाले तीन दिवसीय महोत्सव की तैयारियों का मंगलवार को अधिकारियों ने निरीक्षण कर जायजा लिया। नयनागढ़ महोत्सव समिति व चुनार क्लब के तत्वावधान में स्नान पर्व कार्तिक पूर्णिमा के उपलक्ष्य में 13 से 15 नवंबर तक घाट पर तीन दिवसीय महोत्सव का आयोजन किया गया है।
विज्ञापन

उत्तरामुखी गंगा तट पर नयनागढ़ महोत्सव लिखा हुआ भव्य प्रवेश द्वार बनकर तैयार हो गया है। धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति के लिए 20 फीट चौड़ा व 40 फीट लंबाई का मंच बनाया गया है। कार्यक्रम में आने वाले लोगों के बैठने के लिए 100 फीट चौड़ाई व 160 फीट लंबाई में पंडाल लगाया गया है। नगर पालिका की तरफ से किला ढलान से बालू घाट तक मार्ग पर प्रकाश की व्यवस्था कराई गई है। महोत्सव में किसी प्रकार की कोई कमी न रह जाए, इसके लिए पालिका अध्यक्ष मंसूर अहमद, अधिशासी अधिकारी राजपति बैस, सफाई निरीक्षक लालमणि आदि ने मंगलवार की शाम घाट पर भ्रमण कर तैयारियों का जायजा लिया। पालिका अध्यक्ष ने कहा कि प्रकाश, पेयजल, सफाई की व्यवस्था दुरुस्त कराई जा रही है। बालूघाट स्थित साहित्य संत धाम में चुनार क्लब के सदस्य तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे रहे। झालरों से सजावट करने के साथ ही सेल्फी पॉइंट बनाने व नारी सशक्तिकरण पर आधारित रंगोली तैयार करने में जुटे रहे। नयनागढ़ महोत्सव समिति के अध्यक्ष दिनेश सिंह व चुनार क्लब के सर्वेश सिंह ने बताया कि महोत्सव की तैयारियां लगभग पूरी हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed