फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   election is an election to save the Constitution and democracy: Ashok.

2027 का चुनाव संविधान और लोकतंत्र को बचाने का चुनाव : अशोक

Mon, 21 Sep 2026 12:53 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
election is an election to save the Constitution and democracy: Ashok.
छानबे  के बिरोही में सपा के पीडीए पंचायत में शामिल लोग। स्रोत- सपा
पीडीए पंचायत में सपा नेताओं ने एकजुट होकर मतदान करने का आह्वान किया
विज्ञापन

मिर्जापुर। समाजवादी पार्टी की ओर से मिर्जापुर सदर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बिरोही में रविवार को पीडीए पंचायत एवं जनसंवाद कार्यक्रम हुआ। कार्यवाहक जिलाध्यक्ष अशोक यादव की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में पार्टी नेताओं ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं से एकजुट रहने का आह्वान किया।
जिलाध्यक्ष अशोक यादव ने कहा कि 2027 का चुनाव देश के संविधान और लोकतंत्र को बचाने का चुनाव है। उन्होंने भाजपा पर हिंदू-मुस्लिम के नाम पर नफरत की राजनीति करने का आरोप लगाया। कहा कि इसे सफल नहीं होने दिया जाएगा। पूर्व विधायक कैलाश चौरसिया ने पीडीए समाज के लोगों से एकजुट होकर समाजवादी पार्टी के पक्ष में मतदान करने का आह्वान किया। कहा कि पार्टी जिसे भी प्रत्याशी बनाएगी, सभी मिलकर उसका चुनाव लड़ाएंगे।
विज्ञापन

कार्यक्रम को मुन्नी यादव, राममिलन यादव, राजकुमार यादव और बबलू शुक्ला समेत अन्य नेताओं ने संबोधित किया। संचालन छानबे विधानसभा क्षेत्र के ब्लॉक अध्यक्ष अशोक यादव ने किया। इस दौरान बड़ी संख्या में पीडीए के नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed